''मुझे मैसेज आया'', मुशफिकुर रहीम ने वनडे में संन्यास से वापसी पर दिया बयान

punjabkesari.in Friday, May 15, 2026 - 04:08 PM (IST)

सिलहट : बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने शुक्रवार को अपने संन्यास से वापसी कर एकदिवसीय क्रिकेट में फिर से लौटने की संभावना से इनकार कर दिया। 

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के बड़े अधिकारियों ने उनसे अपने एकदिवसीय से संन्यास के फैसले पर फिर से सोचने और दक्षिण अफ्रीका में होने वाले एकदिवसीय आईसीसी विश्व कप 2027 के लिए वापसी करने की रिक्वेस्ट की थी। 

मुशफिकुर ने माना कि उन्हें ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि उनकी फिर से वनडे खेलने की कोई इच्छा नहीं है। मुशफिकुर ने आज यहां पत्रकारों से कहा, 'मुझे लगता है कि हां, जाहिर है कि मुझे मैसेज आया (वनडे क्रिकेट में लौटने के बारे में) लेकिन मुझे लगता है कि बंगलादेश टीम अभी ऐसे स्टेज पर है और भविष्य में ऐसे स्टेज पर जाएगी कि मेरी सर्विस की जरूरत (वनडे में) नहीं होगी।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News