कोविड के अनुभव पर बोले मुस्तफिजुर रहमान- हम एक ही कमरे में 5-6 दिन बंद रहे

punjabkesari.in Wednesday, May 12, 2021 - 05:44 PM (IST)

नई दिल्ली : बांगलादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने आई.पी.एल. पोस्टपोन होने के बाद बने माहौल पर कहा कि यह (लगातार बायोबबल में रहना) बहुत थकान भरा था। यह दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा था। होटल रूम और वैन्यू। अब कितनी देर तक सिर्फ दो ही जगह जा पाते हो। जब हमें पता चला कि कोविड के मामले सामने आ रहे हैं तो हमें एक ही रूम में करीब 5-6 दिन रहना पड़ा। इसके बाद कमरे से हम सिर्फ प्लेन पकडऩे के लिए ही निकले।

कोविड-19 के कारण माहौल और खराब हुआ। यह सबके लिए था क्योंकि हम इसमें कुछ नहीं कर सकते थे। भारत का बायोबबल अच्छा था। हम बाकी यात्रियों की तरह सफर नहीं करते थे। शाकिब और हमने लगातार कई दिन साथ बिताए। आखिर चार्टर्ड प्लेन से हम देश रवाना हो गए। यहां क्वारेंटाइन के बाद हमारे लिए स्थितियां कुछ नॉर्मल होंगी।

आर.पी. सिंह के पिता का कोविड से निधन


भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आर.पी. सिंह के पिता का भी कोविड-19 के कारण निधन हो गया। 2007 में टी-20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे आर.पी. सिंह ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी। आर.पी.  सिंह के पिता शिव प्रसाद सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और लखनऊ के स्थानिय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। आर.पी. ने ट्वीट करते हुए लिखा- बड़े दुख के साथ यह बताना पड़ रहा है कि मेरे पिता शिव प्रसाद सिंह का निधन हो गया है। कोरोना से संक्रमित मेरे पिता 12 मई को हम सबको छोड़कर चले गए। मैं आप सभी से यह निवेदन करता हूं कि उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआएं करें। आपकी आत्मा को शांति मिले पापा, ओम नम: शिवाय।

Content Writer

Jasmeet