IPL 2026: ''मेरे आउट होने से टीम को फायदा हुआ'', RCB बल्लेबाज का चौंकाने वाला बयान

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 11:19 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: Royal Challengers Bengaluru के बल्लेबाज Devdutt Padikkal ने Chennai Super Kings के खिलाफ बड़ी जीत के बाद चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह अपने आउट होने से खुश थे क्योंकि इसके बाद टिम डेविड ने तेजी से रन बनाए और टीम 250 रन तक पहुंच गई।

टिम डेविड की पारी पर क्या बोले पडिक्कल

पडिक्कल ने कहा, 'स्ट्रैटेजिक टाइमआउट के समय हमें पता था कि हमें तेजी से रन बनाने होंगे और वह मैच का अहम मोमेंट था। मैं शायद इस बात से खुश था कि मैं आउट हो गया, क्योंकि उसके बाद जिस तरह टिम डेविड ने बल्लेबाजी की, वह शानदार था।'

पिच को लेकर किया बड़ा खुलासा

उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच को लेकर कहा, 'शुरुआत में पिच थोड़ी धीमी थी और नई गेंद अच्छी तरह बल्ले पर नहीं आ रही थी। इसलिए हमें ध्यान रखना था कि ज्यादा विकेट न गिरें। यहां अगर आखिरी पांच-छह ओवर में विकेट हाथ में हों, तो हम बड़े रन बना सकते हैं और हमने वही किया।'

चिन्नास्वामी में टारगेट सेट करना मुश्किल

पडिक्कल ने आगे कहा, 'सच कहूं तो चिन्नास्वामी में टारगेट सेट करना आसान नहीं होता। यहां मोमेंटम बहुत मायने रखता है। जब आपके पास मोमेंटम हो, तो आपको लगातार रन बनाते रहना चाहिए।'

अपनी बल्लेबाजी को लेकर क्या कहा

अपनी बल्लेबाजी को लेकर पडिक्कल ने कहा, 'यह आत्मविश्वास की बात है। मेरे लिए खुद पर भरोसा करना बहुत जरूरी था कि मैं तेज खेल सकता हूं। पिछले कुछ सालों में मैं ऐसा नहीं कर पाया, लेकिन अब मैं खुद पर विश्वास करके खुलकर खेलना चाहता हूं और खेल का आनंद लेना चाहता हूं।'

250 रन पर भी सतर्क दिखे पडिक्कल

RCB द्वारा 250 रन बनाने पर पडिक्कल ने कहा, 'यह बहुत अच्छा स्कोर है, लेकिन क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। हमें मैदान पर जाकर सही चीजें करनी होंगी, तभी हम मैच जीत पाएंगे।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News