धोनी मेरे प्रेणास्त्रोत, मेरे दोस्त, मेरे भाई, मेरे आदर्श : हार्दिक पांड्या

punjabkesari.in Thursday, May 09, 2019 - 12:51 PM (IST)

चेन्नई : भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को अपना आदर्श बताते हुए उनके साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की है। आईपीएल के 12वें संस्करण के क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स खास प्रदर्शन नहीं कर सकी जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस ने छह विकेटों से मुकाबले को जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच खत्म होने के बाद हार्दिक विभिन्न बिंदुओं पर बात करने के लिए धोनी के पास गए और उनके साथ हाथ मिलाते दिखाई दिए।

महेंद्र सिंह धोनी हार्दिक पांड्या की फोटो 

हार्दिक ने मुकाबले के बाद धोनी के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें उन्होंने धोनी के लिए संदेश लिखा- मेरे प्रेणास्त्रोत, मेरे दोस्त, मेरे भाई, मेरे आदर्श महेंद्र सिंह धोनी। यह हालांकि पहला मौका नहीं है, वह कई बार धोनी की प्रशंसा कर चुके हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट जैसा शॉट लगाया था जिसकी धोनी ने तारीफ भी की थी।

महेंद्र सिंह धोनी का जलवा 

इसमें कोई शक नहीं है कि धोनी का जलवा ऐसा है कि उनके लिए हर मैदान घरेलू मैदान जैसा है। वह जहां भी जाते है लोग उन पर खूब सारा प्यार लौटाते हैं। भारतीय टीम में युवा खिलाडिय़ों पर उनका जबरदस्त प्रभाव है। टीम में धोनी की मौजूदगी एक मेंटर जैसी हैं। धोनी ने मौजूदा आईपीएल सत्र में बल्ले से बेहद अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रशंसक उनकी इस फॉर्म की उम्मीद विश्व कप के लिए भी लगा रहे है। हार्दिक और धोनी की जोड़ी विश्व कप में भारत के लिए काफी अहम होगी।

Jasmeet