पत्नी को मेरे क्रिकेट ज्ञान पर रहता है शक ! धोनी ने सुनाया मजेदार किस्सा

punjabkesari.in Monday, Oct 28, 2024 - 10:27 PM (IST)

खेल डैस्क : पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक कार्यक्रम के दौरान क्रिकेट ज्ञान पर अपनी पत्नी साक्षी सिंह के साथ हुए एक मजेदार किस्से को सबके साथ शेयर किया है। हुआ यूं कि धोनी और साक्षी एक दिन एक साथ क्रिकेट देख रहे थे तभी एक बल्लेबाज वाइड गेंद पर स्टंप आउट हो गया। साक्षी ने पूरे विश्वास के साथ भविष्यवाणी की कि अंपायर फैसले को पलट देगा, साथ ही यह भी कहा कि वाइड गेंद पर किसी खिलाड़ी को स्टंप नहीं किया जा सकता। धोनी द्वारा उन्हें सुधारने की कोशिश के बावजूद, उन्होंने उनके स्पष्टीकरण को खारिज करते हुए कहा- तुम्हें कुछ नहीं पता है।

 

Cricket knowledge, MS Dhoni, Dhoni funny story, Sakshi Dhoni, cricket news, क्रिकेट ज्ञान, एमएस धोनी, धोनी मजेदार कहानी, साक्षी धोनी, क्रिकेट समाचार

 

 


एक इंस्टाग्राम वीडियो में धोनी कहते हैं- तो, हम घर पर एक खेल देख रहे थे। मुझे लगता है कि यह एक वनडे मैच था। साक्षी मेरे साथ थी। आमतौर पर मैं और साक्षी क्रिकेट के बारे में बात नहीं करते। इस दौरान बल्लेबाज एक वाइड गेंद पर स्टंप हो गया। 
धोनी बोले- इनफील्ड अंपायर ने रिव्यू लिया। मेरी पत्नी ने कहा कि वह आउट नहीं थे। और जब वह यह कह रही थी, तब तक बल्लेबाज पवेलियन की ओर चलना शुरू कर चुका था।
उसने कहा कि वह उसे वापस बुलाएगा। आप कभी भी वाइड गेंद पर किसी को स्टंप नहीं कर सकते। मैंने उसे सुधारा कि यह वाइड गेंद पर हो सकता है लेकिन नो बॉल पर नहीं। उसने कहा कि तुम्हें कुछ नहीं पता। बस इंतजार करें और उसे वापस आते हुए देखें।

 

View this post on Instagram

A post shared by 💛MS Dhoni and Sakshi Singh Rawat💛 (@mahisakshivibes)

 

 


धोनी आगे कहते हैं- जब हम यह सब चर्चा कर रहे थे, बल्लेबाज सीमा रेखा तक पहुंच चुका था। वो (साक्षी) अभी भी सोच रही थी कि उसे वापस बुलाया जाएगा। लेकिन आखिरकार जब अगला बल्लेबाज मैदान पर आ गया तो उसने कहा कि कुछ गड़बड़ है।
पूरे वीडियो में एक टेक्स्ट चलता है जिसमें लिखा है- जब आपके पास दुनिया में सबसे ज्यादा स्टंपिंग का रिकॉर्ड हो लेकिन आपकी पत्नी आपसे कहती है 'तुमको कुछ नहीं पता है।

 


 

Cricket knowledge, MS Dhoni, Dhoni funny story, Sakshi Dhoni, cricket news, क्रिकेट ज्ञान, एमएस धोनी, धोनी मजेदार कहानी, साक्षी धोनी, क्रिकेट समाचार

 


उक्त वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आई, फैंस ने इसपर जमकर कमेंट किए। एक फैंस ने विराट कोहली का वो वाक्या याद किया जब उन्होंने गेंदबाजी करते हुए वाइड गेंद पर केविन पीटरसन को महेंद्र सिंह धोनी के हाथों स्टंप आऊट करवा दिया था। उक्त मुकाबले में विराट अभी पहली ही गेंद फेंकने जा रहे थे। उनकी पहली ही गेंद लैग स्टंप के बाहर वाइड चली गई। केविन पीटरसन इसको संभाल नहीं पाए और शॉट मारने के चक्कर में क्रीज से बाहर आ गए। गेंद जब धोनी के ग्लव्स में आई तो उन्होंने फटाफट स्टंप उड़ा दिए थे। इसके साथ ही विराट के नाम पर बिना गेंद फेंके विकेट लेने का अनोखा रिकॉर्ड भी नाम दर्ज हो गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News