नगमा ने की सौरव गांगुली को बर्थडे विश, फैंस ने जमकर लिए ट्विटर पर मजे
punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2020 - 04:52 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बुधवार को जब 48 साल के हुए तो उन्होंने सोशल मीडिया पर खूब बधाइयां मिलीं। इसी फेहरिस्त में बॉलीवुड एक्ट्रैस नगमा ने भी गांगुली को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। लेकिन नगमा ने जैसे ही ट्विट किया क्रिकेट फैंस ने इसपर मजे लेने शुरू कर दिए। कई तरह के मीम बनाकर इसे पेश किया गया।
पहले देखें कुछ मीम्स-
meanwhile dada's wife. pic.twitter.com/SeQid6RLq4
— ram! (@chandanram969) July 8, 2020
Thank you pic.twitter.com/r2mI809RYU
— Dark Phase (@Uturn6093) July 8, 2020
Ganguly wife pic.twitter.com/UGfaDpINKL
— Bullet Blinder (@vimalrj19) July 8, 2020
— Naresh (@nareshk937) July 8, 2020
My ex never wishes like u ?? pic.twitter.com/IfaEcRHj6U
— ????????? ?????? (@unknown_twrt) July 8, 2020
Someone tag Dona di here... I cannot take the risk ??????
— Groot ?? (@MyLuvArsenal) July 8, 2020
Dada right now pic.twitter.com/2zTgnn5ic0
— Jarawa (@Jarawa_) July 8, 2020
Thnqqq @nagma_morarji mam ? #HappyBirthdayDada #HappyBirthdayGanguly pic.twitter.com/rufhXLN9S4
— ?????????????? ?????????? (@mr_gentlemanAvi) July 8, 2020
दरअसल, बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा और सौरव गांगुली के बीच रिलेशनशिप की खबरें अक्सर आती थी। कहा जाता है कि गांगुली की पत्नी डोना इससे काफी डिस्टर्ब हो गई थी। यहां तक कहा गया कि गांगुली नगमा से शादी करने वाले हैं लेकिन आखिर सब बातों पर विराम लगा और गांगुली और डोना एक साथ आ गए।
इस रिश्ते पर आखिरकार नगमा भी एक इंटरव्यू के दौरान बोल पड़ी थीं। उन्होंने कहा था- जो कुछ भी जो कहता है, उसे से इनकार नहीं किया जा सकता। हम जीवन में एक-दूसरे के अस्तित्व से इनकार नहीं कर सकते। कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छा से कुछ भी कह सकता है। अन्य चीजों के अलावा एक तरफ दांव पर कैरियर लगा था दूसरी तरफ से ऐसा ही था।
बता दें कि नगमा ने हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। फिलहाल वह भारतीय राजनीति में सक्रिय हैं। वहीं, भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज सौरव गांगुली ने 21 फरवरी 1997 को डोना गांगुली से शादी की थी। उनकी एक बेटी भी है। गांगुली ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गई टेस्ट सीरीज के बाद संन्यास ले लिया था।