नामधारी, साइ, आर्मी ब्वायज की जूनियर हॉकी में बड़ी जीत

punjabkesari.in Wednesday, Apr 20, 2022 - 09:23 PM (IST)

जमशेदपुर : नामधारी एकादश, साइ अकादमी और आर्मी ब्वायज स्पोट्र्स कंपनी ने बुधवार को यहां दूसरी हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष अकादमी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के पहले दिन अपने अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। पूल सी में नामधारी एकादश ने जय भारत हॉकी अकादमी को दिन के पहले मैच में 12-1 से हराया जबकि दूसरे मैच मे सेल हॉकी अकादमी ने घुमनहेड़ा राइजर अकादमी को 4-1 से शिकस्त दी।

पूल जी के मुकाबलों में साइ अकादमी ने हनुमानगढ़ की मालवा हॉकी अकादमी को 18-2 जबकि आर्मी ब्वायज स्पोट्र्स कंपनी ने हुबली हॉकी अकादमी को 19-0 से रौंदा। दिन के अंतिम दो मैच में जमशेदपुर की नवल टाटा हॉकी अकादमी ने भाई भेलो हॉकी अकादमी भागता को 10-0 से हराया जबकि वादिपत्ति राजा हॉकी अकादमी ने पूल एच में बेरार हॉकी अकादमी अमरावती को 2-0 से शिकस्त दी।

Content Writer

Jasmeet