रानी खेल रत्न और वंदना, मोनिका, हरमनप्रीत अर्जुन के लिए नामित

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2020 - 01:51 PM (IST)

नई दिल्ली: हॉकी इंडिया ने भारतीय महिला टीम की कप्तान रानी का नाम देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न तथा वंदना कटारिया,मोनिका और हरमनप्रीत सिंह का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए केंद्रीय खेल मंत्रालय को भेजा है।

हॉकी इंडिया ने मंगलवार को यह घोषणा की। हॉकी इंडिया ने लाइफटाइम अचीवमेंट के ध्यानचंद अवार्ड के लिए पूर्व भारतीय खिलाड़ी डॉ आरपी सिंह और तुषार खांडेकर तथा द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए कोच बीजे करियप्पा और रोमेश पठानिया का नाम खेल मंत्रालय को भेजा है।

neel