नामीबिया ने ओमान और स्कॉटलैंड के खिलाफ विश्व कप लीग 2 ट्राई-सीरीज के लिए चुना कप्तान

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 03:16 PM (IST)

विंडहोक : नामीबिया ने अगले महीने यहां ओमान और स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाली आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 ट्राई-सीरीज के लिए ऑलराउंडर जेजे स्मिट को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। तीनों टीमें चल रही लीग 2 प्रतियोगिता के हिस्से के तौर पर दो अप्रैल से कुल छह मैच खेलेंगी। 

इस टूर्नामेंट के आखिर में शीर्ष चार टीमों को अगले साल होने वाले आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के मुख्य क्वालिफाइंग टूर्नामेंट में जगह मिलेगी। नामीबिया अभी लीग 2 की स्टैंडिंग में छठे स्थान पर है और शीर्ष चार टीमों की दौड़ में बने रहने के लिए उसे घरेलू मैदान पर कुछ अच्छे नतीजों की जरूरत होगी। 

स्मिट विंडहोक में होने वाली ट्राई-सीरीज में जेजे स्मिट कप्तान की भूमिका निभाएंगे। नामीबिया ने 15 सदस्यीय टीम में विलियम लॉटरिंग और ज़ैचियो जानसेन वैन वुरेन जैसे नए खिलाड़यिों को शामिल किया है। इस टीम में कई ऐसे स्टार खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने हाल ही में हुए आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप में हिस्सा लिया था। इस सीरीज में नामीबिया का पहला मैच 4 अप्रैल को ओमान के खिलाफ होगा। 

नामीबिया की टीम : 

जेजे स्मिट (कप्तान), गेरहार्ड इरास्मस, मैक्स हिंगो, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज, जान फ्राइलिनक, डिलन लीचर, विलियम लॉटरिंग, जैचियो जानसेन वैन वुरेन, मालन क्रूगर, बेन शिकोंगो, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जैक ब्रासेल, जेन ग्रीन, डब्ल्यूपी माईबर्ग और लॉरेन स्टीनकैंप। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News