अरविंद चितांबरम बने भारत के रैपिड और ब्लिट्ज़ शतरंज चैम्पियन , लगाई राष्ट्रीय ख़िताबी हेट्रिक

punjabkesari.in Tuesday, May 28, 2019 - 06:33 PM (IST)

जालंधर , पंजाब ( निकलेश जैन ) अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के निर्देशन में सम्पन्न हुए शतरंज के फटाफट फॉर्मेट माने जाने वाले नेशनल रैपिड और ब्लिट्ज़ शतरंज चैंपियनशिप के दोहरे खिताब भारत के वर्तमान राष्ट्रीय क्लासिकल चैम्पियन तामिलनाडु के अरविंद चितांबरम नें अपने नाम कर लिया है और इसके साथ ही एक साथ तीन राष्ट्रीय खिताब रखने का उन्होने एक अनोखा कारनामा कर दिया है । 

तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में पहले रैपिड मुक़ाबले खेले गए जिसमें प्रत्येक खिलाड़ी को कुल 15 मिनट -15 मिनट और हर चाल पर 10 सेकंड का अतिरिक्त समय दिया जाता है । 11 राउंड में हुए इस मुक़ाबले में अरविंद नें असाधारण प्रदर्शन करते हुए 10.5 अंक बनाकर खिताब अर्जित कर लिया । अरविंद नें पहले लगातार 6 मुक़ाबले जीते फिर एक ड्रॉ खेलने के बाद लगातार 4 मुक़ाबले जीतकर एकतरफा खिताब पर कब्जा किया इस दौरान उन्होने 5 ग्रांड मास्टर विशाख एनआर ,प्रवीण थिप्से ,श्रीराम झा ,आरआर लक्ष्मण और नीलोत्पल दास को पराजित किया ।17वीं सीटेटे खिलाड़ी ग्रांडमास्टर विसाख एन आर का भी बेहतरीन खेल इस प्रतियोगिता में देखने को मिला और 9 अंक बनाकर वह दूसरे स्थान पर रहे ।  6 खिलाड़ी 8 अंको पर रहे पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर लक्ष्मण तीसरे स्थान पर आने में सफल रहे।  वैसे तो महिला और पुरुष एक साथ खेले पर महिला खिलाड़ियों में भक्ति कुलकर्णी पहले ,दिव्या देशमुख दूसरे तो मीनाक्षी सुब्रमण्यम तीसरे स्थान पर रही । 

Final Ranking after 11 Rounds ( Top 10) 

Rk. SNo   Name sex FED RtgI Club/City Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4   TB5 
1 2 GM Aravindh Chithambaram Vr.   IND 2478 Tn 10,5 0,0 71,0 76,5 72,50 10
2 17 GM Visakh N R   IND 2268 Tn 9,0 0,0 75,0 80,5 62,50 8
3 5 GM Laxman R.R.   IND 2429 Rspb 8,0 0,0 74,0 79,5 53,00 7
4 16 FM Mehar Chinna Reddy C.H.   IND 2274 Ap 8,0 0,0 73,5 78,5 55,00 5
5 3 IM Swayams Mishra   IND 2475 Ai 8,0 0,0 73,5 77,5 54,50 6
6 7 IM Krishna C R G   IND 2395 Rspb 8,0 0,0 69,0 74,0 51,00 7
7 4 IM Sharma Dinesh K.   IND 2433 Lic 8,0 0,0 67,5 72,5 51,00 6
8 13 WGM Kulkarni Bhakti w IND 2318 Ai 8,0 0,0 66,0 70,0 49,50 7
9 14 GM Neelotpal Das   IND 2312 Pspb 7,5 0,0 74,0 79,5 50,75 5
10 11 IM Saravana Krishnan P.   IND 2327 Tn 7,5 0,0 67,5 71,0 44,00 7

ब्लिट्ज़ स्पर्धा शतरंज का सबसे छोटा और जल्द खत्म होने वाला फॉर्मेट होता है और इसमें प्रत्येक खिलाड़ी को कुल 3 मिनट -3 मिनट और हर चाल पर 2  सेकंड का अतिरिक्त समय दिया जाता है। मुक़ाबला रैपिड के मुक़ाबले थोड़ा कड़ा रहा पर यहाँ भी अरविंद अपराजित रहे और 9 जीत और 2 ड्रॉ के साथ बेहद शानदार 10 अंक बनाने में सफल रहे और अंतिम राउंड के पहले ही उनका विजेता बनना तय हो गया था । दूसरे स्थान पर यहाँ पर पिछले बार के नेशनल चैम्पियन आरआर लक्ष्मण रहे और उन्होने कुल 9 अंक बनाए । जबकि सभी को चौंकाते हुए शीर्ष महिला खिलाड़ी भक्ति कुलकर्णी नें 8 अंको के साथ बेहतर टाईब्रेक के आधार पर तीसरा स्थान प्राप्त कर सभी को चौंका दिया । पिछले के वर्ष के नेशनल रैपिड चैम्पियन दिनेश शर्मा रैपिड में 7 वे तो ब्लिट्ज़ में 9 वे स्थान पर रहे । 

प्रतियोगिता में भारत के शीर्ष 2 खिलाड़ी इस वर्ष के अंत में होने वाली विश्व रैपिड और ब्लिट्ज़ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे । 

Final Ranking after 11 Rounds ( Top 10 ) 

Rk. SNo   Name sex FED RtgI Club/City Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4   TB5 
1 1 GM Aravindh Chithambaram Vr.   IND 2532 Tn 10,0 0,0 76,5 80,5 72,50 9
2 2 GM Laxman R.R.   IND 2463 Rspb 9,0 0,0 76,0 82,0 64,00 8
3 10 WGM Kulkarni Bhakti w IND 2320 Ai 8,0 0,0 73,0 79,0 53,50 7
4 12 GM Visakh N R   IND 2310 Tn 8,0 0,0 73,0 79,0 53,00 8
5 5 GM Neelotpal Das   IND 2408 Pspb 8,0 0,0 72,5 77,5 52,00 6
6 8 IM Ravi Teja S.   IND 2391 Ap 8,0 0,0 71,0 76,0 52,50 7
7 16 FM Gahan M G   IND 2254 Kar 8,0 0,0 70,0 75,0 51,00 7
8 24   Soham Kamotra   IND 2136 J&k 8,0 0,0 69,5 73,5 51,75 7
9 7 IM Sharma Dinesh K.   IND 2393 Lic 8,0 0,0 67,5 72,5 52,50 8
10 6 IM Rathnakaran K.   IND 2408 Rspb 7,5 0,0 72,0 75,5 47,25 6

 

Niklesh Jain