2020 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं को सौंपी गई ट्रॉफी, देखें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Monday, Nov 01, 2021 - 10:19 PM (IST)

नई दिल्ली : केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 के विजेताओं को सोमवार को ट्रॉफी सौंपी। खेल मंत्रालय ने पिछले साल 29 अगस्त को 74 राष्ट्रीय खेल पुरस्कार दिए थे जिसमें पांच राजीव गांधी खेल रत्न (अब नाम परिवर्तित करके मेजर ध्यानचंद खेल रत्मन किया गया) और 27 अर्जुन पुरस्कार शामिल थे। शहर के अशोका होटल में सोमवार को समारोह में हिस्सा लेने वाले पुरस्कार विजेताओं में महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, पहलवान विनेश फोगाट और 2016 पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन थंगावेलु आदि शामिल थे जिन्हें प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार दिया गया।

भारतीय सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा यूएई में चल रहे टी-20 विश्व कप में व्यस्त होने के कारण खेल रत्न पुरस्कार लेने के लिए समारोह में मौजूद नहीं थे। टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, क्रिकेटर इशांत शर्मा, धाविका दुती चंद, तीरंदाज अतानु दास ओर बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसैराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी अर्जुन पुरस्कार ट्रॉफी लेने वालों में शामिल रहे। 

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2020 के विजेताओं की सूची 

खेल रत्न पुरस्कार : रोहित शर्मा (क्रिकेट), मरियप्पन थंगावेलु (पैरा एथलेटिक्स), मनिका बत्रा (टेबल टेनिस), विनेश फोगाट (कुश्ती), रानी रामपाल (हॉकी)।

अर्जुन पुरस्कार : अतानु दास (तीरंदाजी), दुती चंद (एथलेटिक्स), सात्विकसैराज रेंकीरेड्डी (बैडमिंटन), चिराग शेट्टी (बैडमिंटन), विशेष भृगुवंशी (बास्केटबॉल), मनीष कौशिक (मुक्केबाजी), लवलीना बोरगोहेन (मुक्केबाजी), इशांत शर्मा (क्रिकेट), दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), सावंत अजय अनंत (घुड़सवारी), संदेश झिंगन (फुटबॉल), अदिति अशोक (गोल्फ), आकाशदीप सिंह (हॉकी), दीपिका (हॉकी), दीपक (कबड्डी), काले सारिका सुधाकर (खो खो)), दत्तू बबन भोकानल (रोइंग), मनु भाकर (निशानेबाजी), सौरभ चौधरी (निशानेबाजी), मधुरिका पाटकर (टेबल टेनिस), दिविज शरण (टेनिस), शिवा केशवन (शीतकालीन खेल), दिव्या काकरान (कुश्ती), राहुल अवारे (कुश्ती), सुयेश नारायण जाधव (पैरा तैराकी), संदीप (पैरा एथलेटिक्स), मनीष नरवाल (पैरा निशानेबाजी)।

द्रोणाचार्य पुरस्कार (जीवन पर्यंत उपलब्धि श्रेणी) : धर्मेंद्र तिवारी (तीरंदाजी), पुरुषोत्तम राय (एथलेटिक्स), शिव सिंह (मुक्केबाजी), रोमेश पठानिया (हॉकी), कृष्ण कुमार हुड्डा (कबड्डी), विजय भालचंद्र मुनीश्वर (पैरा पावरलिफ्टिंग), नरेश कुमार (टेनिस), ओम प्रकाश दहिया (कुश्ती)।

द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी) : जूड फेलिक्स (हॉकी), योगेश मालवीय (मल्लखंभ), जसपाल राणा (निशानेबाजी), कुलदीप कुमार हांडू (वुशु), गौरव खन्ना (पैरा बैडमिंटन)। ध्यानचंद पुरस्कार: कुलदीप सिंह भुल्लर (एथलेटिक्स), जिन्सी फिलिप्स (एथलेटिक्स), प्रदीप श्रीकृष्ण गांधे (बैडमिंटन), तृप्ति मुरगुंडे (बैडमिंटन), एन उषा (मुक्केबाजी), लक्खा सिंह (मुक्केबाजी), सुखविंदर सिंह संधू (फुटबॉल), अजीत सिंह (हॉकी), मनप्रीत सिंह (कबड्डी), जे रंजीत कुमार (पैरा एथलेटिक्स), सत्यप्रकाश तिवारी (पैरा बैडमिंटन), मनजीत सिंह (रोइंग), स्वर्गीय सचिन नाग (तैराकी), नंदन बल (टेनिस), नेत्रपाल हुड्डा (कुश्ती)। तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार: अनीता देवी (भूमि साहस), कर्नल सरफराज सिंह (भूमि साहस), टका तामुत (भूमि साहस), केवल हिरेन कक्का (भूमि साहस), सतेंद्र सिंह (जल साहस), गजानंद यादव (वायु साहस), स्वर्गीय मगन बिस्सा (जीवन पर्यंत उपलब्धि)।

मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी : पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News