ऋषभ पंत की फॉर्म पर बोले नवजोत सिंह सिद्धू - यह बस समय की बात है

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2024 - 01:14 PM (IST)

चंडीगढ़ : भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू को भरोसा है कि कार दुर्घटना के बाद लगभग 15 महीने बाद पेशेवर क्रिकेट में वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जल्द ही फॉर्म में वापसी कर लेंगे। वह कार दुर्घटना से उबरने और ‘रिहैबिलिटेशन' के कारण पिछले सत्र में नहीं खेल पाए थे लेकिन वापसी में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि शनिवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ पंत 18 रन ही बना सके लेकिन वह विकेटों के बीच रन लेने में फुर्तीले थे। उन्होंने स्टंप के पीछे कैच लपका और एक स्टंपिंग भी की।  

सिद्धू ने कहा, ‘वह दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व कर रहा है और विकेटों के बीच में अच्छी तरह दौड़ रहा है। वह अच्छा क्रिकेट खेल रहेा है। वह बस जल्द ही फॉर्म हासिल कर लेगा, यह बस समय की बात है। लेकिन अहम चीज यह है कि भारतीय क्रिकेट को उसका नगीना वापस मिल गया है और मैदान पर उसकी वापसी के लिए हमें भगवान का शुक्रगुजार होना चाहिए।' 

उन्होंने कहा, ‘जब यह कार दुर्घटना हुई थी तो मैंने कार की फोटो देखी थी। सबकुछ जल गया था, कार का कोई भी हिस्सा नहीं बचा था। कोई भी उस तरह की भयावह दुर्घटना से कैसे बच सकता है?' सिद्धू ने कहा, ‘फिर उसका ऑपरेशन सफल होगा या नहीं, सब यही सोच रहे थे। लेकिन उनके लिए सब कुछ अच्छा रहा।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News