नो केस्लिंग वर्ल्ड मास्टर्स शतरंज - विश्वनाथन आनंद की बढ़त बरकरार
punjabkesari.in Saturday, Jul 23, 2022 - 02:44 PM (IST)
डोर्टमंड ,स्पेन ( निकलेश जैन ) भारत के पाँच बार के विश्व चैम्पियन डोर्टमंड शतरंज में नो केस्लिंग वर्ल्ड मास्टर्स शतरंज के चौंथे राउंड के बाद एकल बढ़त पर बने हुए है । आनंद नें चौंथे राउंड में जर्मनी के दिमित्री कोल्लार्स से बाजी ड्रॉ खेली । सफ़ेद मोहरो से खेल रहे आनंद क्यूजीडी ओपेनिंग में बेहतर नजर आ रहे थे पर मोहरो की अदला बदली के बीच 50 चालों तक चले एंडगेम में बाजी ड्रॉ पर समाप्त हुई ।
चोंथे राउंड का दूसरा मुक़ाबला इंग्लैंड के माइकल एडम्स और जर्मनी के डेनियल फ्रिडमन के बीच खेला गया और वो भी बेनतीजा रहा । अब चार राउंड के बाद आनंद 2.5 अंक, दिमित्री और एडम्स 2 अंक तो डेनियल 1.5 अंक बनाकर खेल रहे है।
NC World Masters::Standings
Pl. | Name | Titel | ELO | NWZ | Punkte | Siege | SoBerg |
---|---|---|---|---|---|---|---|
1. | Viswanathan Anand | GM | 2756 | 2742 | 2.5 | 1 | 4.5 |
2. | Dmitrij Kollars | GM | 2648 | 2656 | 2 | 1 | 4.5 |
3. | Michael Adams | GM | 2696 | 2694 | 2 | 1 | 3.5 |
4. | Daniel Fridman | GM | 2599 | 2575 | 1.5 | 1 | 3 |