KBC में पहुंचे नीरज चोपड़ा, अमिताभ के सामने बोले- यह तेरे बाप का घर कोनी

punjabkesari.in Wednesday, Sep 15, 2021 - 08:53 PM (IST)

नई दिल्ली : टोक्यो ओलिम्पिक की जैलविन स्पर्धा में भारत को एथलैटिक्स का पहला गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा क्विज रियालिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचे। नीरज के साथ हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश भी थे, जिन्होंने मिलकर शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ खूब मस्ती की। शो के दौरान दोनों प्लेयरों तब अलग रंग में नजर आए जब होस्ट ने उनसे पॉपुलर फिल्मों के डायलॉग हरियाणवी भाषा में बोलने को कहा।
नीरज ने हरियाणवी में बोले यह डायलॉग
1. मैं और मेरी तन्हाई अक्सर यह बातें करती हैं।
2. तुम होती तो ऐसा होता, तुम होती तो वैसा होता।

नीरज अभी मस्ती के मूड में थे कि साथ बैठे श्रीजेश ने भी होस्ट बच्चन से पूछ लिया कि क्या आपने कभी किसी फिल्म में हरियाणवी बोली है। इस पर बच्चन ने कहा कि मुझे कभी हरियाणवी फिल्म में काम करने का मौका तो नहीं मिला। लेकिन हां, एक फिल्म में मैंने जरूर हरियाणवी डायलॉग बोले थे। बहुत कष्ट हुआ था मुझे। 
श्रेयस बोले- आज हम आए हैं तो आप जरूर हरियाणवी भाषा में डायलॉग सुनाइए। हम आपको हरियाणवी सीखाने आए हैं। 
अमिताभ : हे भगवान!
श्रीजेश : सच में।
नीरज बोले- तुम तुम्हारे बाप का घर नहीं, पुलिस स्टेशन है। सीधे खड़े रहो।
(हरियाणवी में बोलिए सर) 
अमिताभ : आप सिखाइए हमें।
नीरज : यह तेरे बाप का घर कोनी। थाना ए। चुपचाप खड़ा रेह। 
(अमिताभ भी डायलॉग दोहारते हैं तो पूरा हाल तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज जाता है।)


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

Content Writer

Jasmeet