इस गाने से नीरज चोपड़ा का मजाक बन गया ?
punjabkesari.in Sunday, Aug 22, 2021 - 05:39 PM (IST)
नई दिल्ली : नीरज चोपड़ा और आर.जे. मलिक्षका की एक वीडियो चर्चा में है। जूम कॉल पर इंटरव्यू दे रहे नीरज चोपड़ा के सामने आर.जे. ने अपने साथियों संग डांस किया जिसपर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आईं। फैंस इस राय पर बंटे हैं कि आर.जे. ने नीरज का मजाक बनाया। देखें वीडियो-
बहरहाल, आरजे ने वीडियो शेयर कर कैप्शन लिखी है... लेजीड! मुझे कड़ी टक्कर मिली, गहरे जवाब भी लेकिन.. जूम कॉल पर कैमरा जाने से पहले पहले 4 सेकंड का समय लें, यह अनुमान लगाने के लिए कि हम किसके लिए नृत्य कर रहे हैं। उड़ी जब जब जुल्फें तेरी... फिर मुझे बताएं कि मैंने इसे सभी के लिए किया है। गोल्ड। ओलिम्पिक। नीरज चोपड़ा।
Ladiesssss..Yes I got the hard hitting, deep answers too but..Take the first 4 secs before the cam moves to the zoom call to guess who we are dancing for😇 ;) #udejabjabzulfeinteri and then tell me I did it for all of us😄 #gold #olympics #neerajchopra @RedFMIndia @RedFM_Mumbai pic.twitter.com/SnEJ99MK31
— Mumbai Ki Rani (@mymalishka) August 19, 2021
उक्त वीडियो का खूब विरोध भी हुआ। अकांचा श्रीवास्तव ने वीडियो पर लिखा- एकदम शर्मनाक। यदि दूसरी तरफ लड़की बैठी होती तो इसे यौन उत्पीडऩ माना जाता।
इतिहासकार विक्रम संपत ने लिखा- अगर बेशर्म वस्तुकरण के चेहरे होते तो यह कैसा दिखता। 23 वर्षीय नीरज चोपड़ा के संघर्ष या उनकी उपलब्धियों पर बात करने की बजाय उन्हें एक सेक्स ऑब्जेक्ट के रूप में सलाम किया जा रहा है।
अभिनव खरे लिखते हैं- बेचारा नीरज गोल्ड चोपड़ा। पूरी तरह से सेक्सिस्ट, क्रैस और क्रिंगवर्थी।
इसी बीच एक और वीडियो आई। आर.जे. इसमें नीरज से जादू की झप्पी मांग रही हैं। और वीडियो के अंत में नीरज बोल रहे हैं- नहीं। नहीं, ऐसे दूर से ही नमस्ते।