टी-20 विश्व कप 2022 क्वालिफिकेशन राऊंड में नीदरलैंड-जिमबाब्वे की एंट्री, देखें ताजा स्थिति

punjabkesari.in Friday, Jul 15, 2022 - 11:30 PM (IST)

खेल डैस्क : ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए क्वालिफिकेशन राऊंड भी साथ ही चल रहे हैं। विश्व कप के लिए 8 टीमें पहले से चयनित हैं, बाकी 8 टीमों के लिए 2 ग्रुप बनाए गए हैं जिसमें 8-8 टीमें टॉप-4 स्पॉट के लिए आमने-सामने होंगी। खास बात यह है कि राऊंड एक में आखिरी दो टीमों के रूप में नीदरलैंड और जिमबाब्वे की एंट्री हो गई है। देखें ताजा स्थिति

टी-20 विश्व कप 2022
सुपर 12 : ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, भारत, अफगानिस्तान, बांग्लादेश।
राऊंड 1 : वेस्टइंडीज, श्रीलंका, स्कॉटलैंड, नामीबिया, आयरलैंड, यूएई, जिम्बाब्वे, नीदरलैंड।
अभी राऊंड 1 में आठ टीमें हैं जो आगे बढऩे के लिए क्वालिफिकेशन राऊंड खेलेंगी। इसी तरह राऊंड 2 भी होगा। 

विंडीज-श्रीलंका भी हैं राऊंड-1 में
विंडीज टीम भले ही डैरेन सैमी की कप्तानी में दो बार टी-20 विश्व कप जीत चुकी है लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी उन्हें विश्व कप में पहुंचने के लिए क्वालिफिकेशन राऊंड खेलने की जरूरत होगी। हालांकि विंडीज टीम की मौजूदा स्थिति देखकर नहीं लगता कि उन्हें कोई टीम रोक पाएगी लेकिन अगर आयरलैंड, श्रीलंका और नीदरलैंड की मौजूदा स्थिति देखें तो वह विंडीज को कड़ी टक्कर दे सकती है। 

बता दें कि टी-20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्तूबर से 13 नवंबर तक होगा। इसमें 16 देश हिस्सा लेंगे। कुल 45 मुकाबले होंगे। ऑस्ट्रेलिया गत विजेता है। 

टी-20 विश्व कप के विजेता
2007 : भारत
2009 : पाकिस्तान
2010 : इंगलैंड
2012 : विंडीज
2014 : श्रीलंका
2016 : विंडीज
2021 : ऑस्ट्रेलिया
2022 : ???

Content Writer

Jasmeet