हॉकी झारखंड की नई वेबसाइट शुरू

punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2020 - 08:10 PM (IST)

रांची : झारखंड के हॉकी खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य और कई नई विशेषताओं के साथ हॉकी झारखंड की नई वेबसाइट शुरू हो गई है। झारखंड के परिवहन सचिव के रवि कुमार और राज्य सरकार के खेल निदेशक जीशान कमर ने बुधवार को यहां एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी के परिसर में स्थित हॉकी झारखंड के कार्यालय में संयुक्त रुप से वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लू डॉट हॉकीझारखंड डॉट कॉम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष और झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव मधुकांत पाठक और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इससे पहले हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। हॉकी झारखंड की इस नई लुक वेबसाइट में कई नई विशेषताएं हैं। अब इसमें झारखंड राज्य के हॉकी खिलाड़यिों का डेटा बेस है। हॉकी झारखंड से जुड़ी कोई भी जानकारी अब दुनिया भर में कोई भी एक क्लिक में हासिल कर सकता है।

इस अवसर पर हॉकी झारखंड के महासचिव बिजय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद, अरविन्द कुमार तुफानी,अश्रिता लाकड़ा, माईकल लाल, रजनीश कुमार, बबलू कुमार आदि उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News