न्यूजीलैंड टीम के कप्तान विलियम्सन की एक गलती से हारी टीम
punjabkesari.in Saturday, Mar 03, 2018 - 03:16 PM (IST)
नई दिल्ली : इंगलैंड और न्यूजीलैंड के बीच चल रही वनडे सीरीज के तहत वैलिंगटन के मैदान में हुए तीसरा वनडे में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने लक्ष्य का पीछा कर रही अपनी टीम के लिए शतक जरूर बनाया लेकिन वह टीम को हार से बचा नहीं पाए। दरअसल इंगलैंड ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 234 रन ही बना पाई थी। गुप्टिल, मुनरो और सेंटनर की पारियों से न्यूजीलैंड मैच जीत सकता था लेकिन अंत के ओवरों में विलियम्सन के खराब शॉट्स ने सारा काम खराब कर दिया।
143 गेंद में बनाए 112 रन
विलियम्सन ने चाहे मैच में शतक बनाया लेकिन यह इतना धीमा था कि इसके लिए उन्होंने 143 गेंदें खेल डालीं। इसी कारण लक्ष्य का पीछा कर रही न्यूजीलैंड के लिए 235 रन का लक्ष्य भी बड़ा हो गया। नतीजतन न्यूजीलैंड 230 रन ही बना सकी।
Get in!!
— England Cricket (@englandcricket) March 3, 2018
Dot ball to finish!
A win by four runs to take 2-1 lead in series!#NZvENG pic.twitter.com/eGrjFhBxIX
मोर्गेन ने बनाए 48 तो स्टोक्स ने 39 रन
इससे पहले इंगलैंड की तरफ से जेसन रॉय और बेयरस्टो ने पारी की शुरुआत की। उन्होंने न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत तो दी लेकिन इसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। रॉय 15 रन बनाकर जहां बोल्ट का शिकार बने तो वहीं बेयरस्टो 19 रन पर सोढी की गेंद पर बोल्ड होगा। जो रूट भी 20 रन बनाकर चलते बने। कप्तान मोर्गेन ने बेन स्टोक्स के साथ पारी को संभाला। उन्होंने 71 गेंद में 48 अहम रन बनाए। स्टोक्स ने भी धीमे खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 39 रन बनाने के लिए 73 गेंदें खेलीं। बटलर 29, मोईन अली 23 और वोक्स 16 टीम को किसी तरह 234 तक ले गए।
सेंटनर और मुनरो ही दे पाए कप्तान का साथ
जवाब में खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत खराब रही। मार्टिन गुप्टिल महज तीन रन पर वोक्स की गेंद पर कुरयन को कैच थमा बैठे। मुनरो और विलियम्सन ने कुछ अच्छे शॉट लगाकर स्कोर 80 तक ला खड़ा किया। लेकिन मुनरो के आऊट होते ही न्यूजीलैंड के 103 रन तक पहुंचते-पहुंचते छह विकेट गिर गए। इसके बाद सेंटनर ने कप्तान विलियम्सन का साथ दिया। उन्होंने 54 गेंद में 41 रन बनाए। लेकिन सेंटर के रन आऊट होते ही साउथी 7 और सोढी 2 भी चलते बने। एक छोर पर खड़े विलियम्सन शतक पूरा कर चुके थे लेकिन इसके लिए उन्होंने जितनी ज्यादा गेंदें खेलीं उससे न्यूजीलैंड का लक्ष्य का पीछा करने में दिक्कत आ गई। नतीजतन टीम चार रन से हार गई।
That final over from @chriswoakes: • 2 6 2 • •
— England Cricket (@englandcricket) March 3, 2018
Scorecard: https://t.co/5q7fqvSCQC pic.twitter.com/ivP2xz8XaV