पूर्व दिग्गज धावक डिक क्वेक्स का निधन

punjabkesari.in Monday, May 28, 2018 - 09:59 AM (IST)

वेलिंगटन: पूर्व विश्व रिकार्ड धारक और ओलंपिक पदक विजेता डिक क्वेक्स का लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद आज न्यूजीलैंड में निधन हो गया। एथलेटिक्स न्यूजीलैंड ने यह जानकारी दी। क्वेक्स 70 बरस के थे।

क्वेक्स ने 1976 मांट्रियल खेलों में 5000 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 1970 राष्ट्रमंडल खेलों में 1500 मीटर स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया। क्वेक्स ने मई 1977 में 13 मिनट 12 .9 सेकेंड के समय के साथ 5000 मीटर में नया विश्व रिकार्ड बनाया।

Punjab Kesari