धमकी मिलने के बाद न्यूजीलैंड महिला टीम की बढ़ाई गई सुरक्षा, बोर्ड दिया यह बयान

punjabkesari.in Wednesday, Sep 22, 2021 - 03:18 PM (IST)

लीसेस्टर : इंग्लैंड के खिलाफ लीसेस्टर में आज खेले जा रहे तीसरे वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच के बीच न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि गैर-विश्वसनीय खतरे की आशंका के बाद टीम के चारों ओर सुरक्षा सतर्क है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को न्यूजीलैंड से संबंधित एक धमकी भरा ईमेल मिला है, हालांकि यह विशेष रूप से न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के संदर्भ में नहीं है, लेकिन इसे गंभीरता से लिया गया, जांच की गई और इसे विश्वसनीय नहीं माना गया।

न्यूजीलैंड बोर्ड ने सुरक्षा खतरे के कारण टीम के प्रशिक्षण सत्र को रद्द करने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि महिला टीम लीसेस्टर में है और एहतियात के तौर पर उनके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनका प्रशिक्षण सत्र रद्द करने की खबरें झूठी हैं। उनका आज प्रशिक्षण सत्र निर्धारित नहीं था। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते न्यूजीलैंड ने सुरक्षा कारणों के चलते अपना पाकिस्तान दौरा रद्द कर दिया था। इसके बाद कल ईसीबी ने भी इंग्लैंड की पुरुष एवं महिला टीम का अगले महीने होने वाला पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News