नेमार ने नए साल पर 26 महिलाओं संग की पार्टी, नई गर्लफ्रैंड की दिखाई झलक

punjabkesari.in Wednesday, Jan 02, 2019 - 02:26 PM (IST)

जालन्धर : फीफा विश्व कप के दौरान खेल की बजाय ‘स्पैशल डाइव’ लगाने के लिए मशहूर हुए ब्राजील के फुटबॉलर नेमार अब मॉडल मैरी तबारेज के साथ प्यार की पींगें बढ़ा रहे हैं। बीते दिन नेमार ने नई साल के आगमन पर बड़ी पार्टी दी थी इस दौरान वह करीब 26 महिलाओं के साथ दिखे थे। इनमें उन्हें सबसे ज्यादा चर्चा मॉडल मैरी तबारेज के साथ स्वीमिंग पूल के पास खिंचवाई फोटो के कारण मिली। नीलें रंग की टू-पीस बिकनी में मैरी गजब ढा रही थी। नेमार और मैरी की कई तस्वीरें इसी के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

 

 

 


बाहों में बाहें डाले नेमार और मैरी की यह तस्वीरें साफ बता रही थी कि दोनों के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई हैं। मैरी सोशल साइट पर भी काफी सक्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम पर करीब एक लाख 75 हजार फालोअर्स हैं। महज 20 साल की सुपरमॉडल मैरी को ब्राजील की सबसे ग्लैमरस मॉडल में से एक माना जाता है। नए साल के मौके पर मैरी और नेमार ने एकसाथ छुट्टियों का लुत्फ उठाया।

 

 

दुनिया के सबसे मशहूर फुटबॉलर में शुमार नेमार अपने खेल के अलावा निजी जिंदगी के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। पीएसजी क्लब के लिए खेलने वाले 26 वर्षीय नेमार के लिए साल का अंत काफी दुखद रहा। इसका कारण ब्रूनो मारक्यूजेनी के साथ उनका ब्रेकअप था। 

 

 

 

ब्रूनो के साथ नेमार का पिछले छह सालों से अफेयर चल रहा था। इससे नेमार के दिल को काफी ठेस पहुंची थी। लेकिन अब उनकी जिंदगी में फिर बहार आ गई है। मैरी के साथ आई उनकी नई फोटोज में वह बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उम्मीद है कि नेमार अब भविष्य में भी मैरी के साथ ऐसे ही टूरिस्ट डैस्टिनेशन पर छुट्टियां बताते दिखेंगे।

 

 

 

Jasmeet