क्वारंटाइन में किसी और महिला संग सोए Nick Kyrgios, गर्लफ्रैंड ने शेयर की पोस्ट

punjabkesari.in Friday, Oct 08, 2021 - 05:17 PM (IST)

खेल डेस्क : निक किर्गियोस की प्रेमिका ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें दावा किया गया कि टेनिस स्टार ने उनके साथ धोखा किया है। 26 वर्षीय टेनिस स्टार इस पोस्ट में बैड पर सोए हुए दिख रहे हैं। यह फोटो पोस्ट कर चियारा पासारी ने लिखा है कि इस स्टार के साथ नग्न अवस्था में सोई लड़की मैं नहीं हूं। चियारा ने बीते दिनों भी निक पर धोखा देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि निक अक्सर ऐसा करते हैं। उनके पास सबूत हैं जिसे उन्होंने अब दिखाया है। 

निक और चियारा ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद आइसोलेशन में थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। पुलिस बुलाई गई जिन्होंने दोनों को अलग-अलग रूम में शिफ्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि वाद विवाद इसलिए बढ़ा क्योंकि चियारा लगातार निक पर धोखा देने का आरोप लगा रही थी। साऊथ ऑस्ट्रेलिया पुलिस का कहना है कि दोनों पार्टियों को शांत करवा दिया गया है। 

देखें चियारा पसारी की कुछेक फोटोज-

Content Writer

Jasmeet