WWE स्टार बैला ट्विंस ने धरा वंडर और सुपर गर्ल का रूप

punjabkesari.in Friday, Nov 02, 2018 - 01:39 PM (IST)

जालन्धर : डब्ल्यूडब्ल्यूई की फेम्स बैला ट्विंस यानीकि निकी और ब्री बैला एक बार फिर से अपने फैंस का दिल जीतने के लिए आगे आ गई हैं। दोनों वंडर वुमैन और सुपर गर्ल का रूप धरकर एक प्रोग्राम में पहुंची। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं के लिए रोल मॉडल्स की अपनी जॉब से बेहद प्रसन्न हैं। इसलिए हैलोविन पर उन्होंने यह ड्रैस पहनी हैं।

निक्की जिसका असली नाम निकोल गार्सिया है, को बीते दिनों यूएफसी स्टार रौंडा रौसी से हार झेलनी पड़ी थी। अपनी हार से निक्की गमजदा नहीं है। उनका कहना है कि हमने इस इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए एक नया माइलस्टोन रखा है। हम बीते कई सालों से सामानता के लिए लड़ रहे हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई इवैल्यूशन ने इसमें सराहनीय योगदान दिया है।


निक्की ने कहा कि अब हम मर्दों के सामान मानी जाने लगी हैं। हमें भी लोग अब डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार्स के तौर पर पसंद कर रहे हैं। अब हम भी हैडलाइन में आ रही हैं। इसके लिए हमने काफी मेहनत की है। ब्री और मैं डब्ल्यूडब्ल्यूई में करीब 12 साल से हैं। अब मैं सोचती हूं हमारे से पहले यहां आई महिलाओं के बारे में और अब जब हम हैं और कल जब और महिलाएं हमारे बाद यहां आएंगी, सबके लिए हम अच्छा मंच पैदा कर रहे हैं।

Jasmeet