IPL 2026: प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं, फिर भी इस खिलाड़ी को झेलना पड़ा भारी जुर्माना
punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 12:18 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी नीतीश राणा को अंपायर से बहस करना महंगा पड़ गया। दिलचस्प बात यह रही कि राणा इस मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी नहीं थे, फिर भी उन्हें सख्त सजा का सामना करना पड़ा।
25% मैच फीस जुर्माना और डिमेरिट पॉइंट
राणा पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। आईपीएल के बयान के अनुसार, उन्होंने आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन किया, जिसमें मैच के दौरान अनुचित भाषा (audible obscenity) का इस्तेमाल शामिल है।
Stubbs wanted to change his gloves, but the umpire didn’t allow it. On the very next ball, he got out. Frustrated, Nitish Rana was seen arguing with the boundary umpire, while Stubbs reacted angrily by throwing his helmet 🤯 pic.twitter.com/mQv3BlGZVM
— Middle Stump Cricket (@MiddleCricket) April 11, 2026
ग्लव्स विवाद से शुरू हुआ मामला
यह पूरा विवाद 19वें ओवर में हुआ, जब ट्रिस्टन स्टब्स ने ग्लव्स बदलने की मांग की। लेकिन चौथे अंपायर ने ओवर के बीच में इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसी फैसले के बाद नीतीश राणा अंपायर से भिड़ गए और मामला गर्मा गया।
कोच और सपोर्ट स्टाफ भी शामिल
सिर्फ राणा ही नहीं, बल्कि टीम के हेड कोच हेमांग बदानी और सब्स्टीट्यूट फील्डर करुण नायर भी अंपायर से बातचीत करते नजर आए। हालांकि टीम के डायरेक्टर वेणुगोपाल राव ने राणा को शांत करने की कोशिश की, लेकिन तब तक विवाद बढ़ चुका था।
स्टब्स के आउट होने पर बढ़ा गुस्सा
अंपायर के फैसले से ट्रिस्टन स्टब्स भी काफी निराश नजर आए। गीले ग्लव्स के कारण उन्हें शॉट खेलने में दिक्कत हो रही थी। इसी दौरान 19वें ओवर में जेमी ओवर्टन की गेंद पर वह 60 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे टीम की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा।
DC को हार का सामना
स्टब्स की शानदार पारी के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स यह मैच 23 रन से हार गई। अंपायर के फैसले और उस पर हुए विवाद ने मैच का रुख भी प्रभावित किया और टीम का मनोबल भी गिरा।
राणा का खराब फॉर्म भी चिंता
नीतीश राणा का इस सीजन में प्रदर्शन भी खास नहीं रहा है। उन्होंने अब तक 15, 0 और 5 रन की पारियां खेली हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले मैच में उन्हें मौका मिलता है या नहीं।

