ना हेलिकॉप्टर शॉट, ना अविश्वसनीय स्टंपिंग...यहां यूं छा गए धोनी

punjabkesari.in Sunday, Oct 21, 2018 - 04:39 PM (IST)

स्पोटर्स डेस्क: भारत और विंडीज के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला वनडे गुवाहाटी में खेला जा रहा है। वहीं मैदान पर उतरने से पहले ही टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल अपने अलग-अलग लुक को लेकर क्रिकेट फैन्स के दिलों पर छाने वाले माही अब नए लुक की वजह से सोशल मीडिया पर छा गए हैं।

फ्रेंच कट दाढ़ी वाला नया लुक

बता दें कि धोनी विंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में अपने नए लुक के साथ नजर आए हैं। प्रैक्टिस सेशन के दौरान धोनी फ्रेंच कट दाढ़ी वाले नए लुक के साथ दिखे। धोनी के इस नए लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ना केवल वायरल हो चुकी हैं बल्कि फैन्स की ओर से काफी पसंद भी की जा रही हैं। हालांकि बढ़ती उम्र के बावजूद उन्होंने अपनी दाढ़ी के लुक से भी फैन्स का ध्यान अपनी और खींचा हैं। बता दें कि धोनी अक्सर अपने लुक को लेकर बदलाव करते रहते हैं। कभी वो अलग-अलग हेयर स्टाइल के साथ सामने आते हैं, लेकिन इस बार धोनी फ्रेंच कट दाढ़ी वाली नई लुक की वजह से चर्चा में हैं। बता दें की धोनी की हेयर स्टाइलिश सपना भवनानी है।

सोशल मीडिया पर फैन्स को भाया माही का न्यू लुक

पहली बार लंबे बालों के साथ नजर आए थे धोनी

2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ये था धोनी का नया लुक

IPL के एक सीजन के दौरान धोनी का नया हेयर स्टाइल

इंग्लैंड दौरे पर दाढ़ी वाले न्यू लुक के साथ मैदान पर उतरे थे माही

एशिया कप में इस लुक में इस नजर आए थे धोनी

Atul Verma