IPL 2026: ''आलोचकों से बहस करने की जरूरत नहीं'', इस भारतीय खिलाड़ी को सहवाग से मिली खास सलाह
punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 02:47 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क: IPL 2026 में स्ट्राइक रेट को लेकर चल रही आलोचनाओं के बीच Virender Sehwag ने Ajinkya Rahane को अहम सलाह दी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को आलोचकों के सवालों का जवाब देने से बचना चाहिए और अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए। सहवाग के मुताबिक, तारीफ और आलोचना दोनों को समान रूप से लेना जरूरी है।
'आलोचकों से बहस करने की जरूरत नहीं'
Virender Sehwag ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि खिलाड़ियों को इस तरह की बातें कहनी चाहिए। लोग आपकी तारीफ भी करेंगे और आलोचना भी, लेकिन आपको दोनों के साथ न्यूट्रल रहना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा, 'अगर कोई मेरे स्ट्राइक रेट या बल्लेबाजी शैली पर सवाल उठाता है, तो उसमें उलझने की जरूरत नहीं है। आपको अपने खेल पर फोकस करना चाहिए।'
सचिन और अमिताभ का दिया उदाहरण
सहवाग ने अपनी बात को मजबूत करने के लिए Amitabh Bachchan और Sachin Tendulkar का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, 'आलोचकों से बहस क्यों करनी? बच्चन साहब ने कभी जवाब नहीं दिया। सचिन तेंदुलकर के बारे में एक अखबार ने ‘Endulkar’ तक लिख दिया था, लेकिन उन्होंने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।'
क्या बोले थे रहाणे
Ajinkya Rahane स्ट्राइक रेट पर सवाल उठने से नाराज नजर आए थे। उन्होंने कहा था, 'मेरा स्ट्राइक रेट 2023 से अब तक सबसे अच्छा है। जो लोग बात कर रहे हैं, शायद वे मैच नहीं देख रहे या उनके पास कोई एजेंडा है।' उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग उनकी सफलता से जलते हैं और उन्हें खेलते हुए देखना पसंद नहीं करते।
सहवाग ने किया रहाणे का बचाव
हालांकि Virender Sehwag ने रहाणे के स्ट्राइक रेट का बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि एक मैच में कुछ ज्यादा गेंद खेलने से स्ट्राइक रेट प्रभावित हो सकता है। उन्होंने Virat Kohli का उदाहरण देते हुए कहा, 'लोग कोहली को भी नहीं छोड़ते, इसलिए इन बातों में पड़ने का कोई फायदा नहीं है।'
रहाणे का प्रदर्शन और रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 में Ajinkya Rahane का स्ट्राइक रेट 150 के करीब है। पिछले सीजन में उन्होंने 12 पारियों में 390 रन बनाए थे। उनका सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट 2023 में Chennai Super Kings के लिए आया था, जब उन्होंने 172.48 की स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए और टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।

