क्रिकेट साउथ अफ्रीका पुरस्कारों में नॉर्त्जे, इस्माइल को मिला शीर्ष सम्मान

punjabkesari.in Tuesday, Jun 01, 2021 - 07:23 PM (IST)

जोहान्सबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों एनरिक नॉर्त्जे और शबनीम इस्माइल को क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने शीर्ष सम्मान से नवाजा है। यहां सोमवार को वर्चुअल रूप से आयोजित क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका 2020-21 पुरस्कार समारोह में नॉर्त्जे और इस्माइल को क्रमश: दक्षिण अफ्रीका का पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर और महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया। इस्माइल ने महिला टी-20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार भी जीता है। इस्माइल ने इससे पहले 2015 में दक्षिण अफ्रीका का महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता था। 

वह दक्षिण अफ्रीका की केवल तीसरी ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कई बार यह पुरस्कार जीता है। इससे पहले मैरिजान कप्प ने 2013 और 2014 और डैन वैन नीकर्क ने 2016, 2018 और 2019 में यह पुरस्कार जीता था। वहीं नॉर्त्जे ने भी चार पुरस्कार जीते हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर और दक्षिण अफ्रीका फैन्स प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार भी है। 

पुरुष श्रेणी में दक्षिण अफ्रीका के प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार को उन्होंने बल्लेबाज एडेन माकर्राम के साथ साझा किया है। इसके अलावा लेफ्ट आर्म स्पिनर तबरेज शम्सी और बल्लेबाज रस्सी वान डेर डुसेन ने क्रमश: पुरुष टी-20 और वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का खिताब जीता है, जबकि महिला वर्ग में लिजेल ली ने वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार अपने नाम किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News