नॉर्वे शतरंज 2019 - विश्वनाथन आनंद नें चीन के डींग लीरेन को दी मात !
punjabkesari.in Sunday, Jun 09, 2019 - 05:33 PM (IST)
नॉर्वे शतरंज 2019 का राउंड 4 एक बार फिर भारत के लिए भारत के लिए अच्छी खबर लाया और भारत के विश्वनाथन आनंद नें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार अपनी दूसरी जीत के सहारे अपनी स्थिति को सुधारा है । पिछले राउंड में उन्होने फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव को पराजित किया था तो इस राउंड में उन्होने विश्व नंबर 3 चीन के डिंग लीरेन को मात देते हुए दूसरे राउंड में ममेद्यारोव से मिली हार को पीछे छोड़कर अपनी लय पुनः हासिल कर ली है ।
एक बार फिर आनंद नें क्लासिकल मुक़ाबला ड्रॉ खेला और टाईब्रेक अरमागोदेन में जीत दर्ज करते हुए 1.5-0.5 से मुक़ाबला अपने नाम कर लिया । सबसे पहले सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए क्लासिकल मुक़ाबले में इटेलिअन ओपनिंग में आनंद एक समय डिंग की एक चाल से चौंक गए जब डिंग नें अपना एक ऊंट कुर्बान करते हुए आनंद के 3 प्यादे मार लिए पर आनंद नें अपने अनुभव से मैच में शानदार रक्षात्मक शतरंज खेलकर 102 चालों में हुए मुक़ाबला ड्रॉ करा लिया । इसके बाद अरमागोदेन मुक़ाबले में आनंद नें एक बार इटेलिअन ओपनिंग का सहारा लिया पर इस बार उन्होने अपने ऊंट के बलिदान से डिंग के राजा पर आक्रमण कर मात्र 27 चालों में जीत दर्ज कर दी ।
4 राउंड के बाद आनंद अब 3.5 अंक के साथ सातवे स्थान पर पहुँच गए है । मेगनस कार्लसन 6.5 अंक के साथ पहले । अमेरिका के वेसली सो 5.5 अंक के साथ दूसरे तो चीन के यू यांगी 5 अंको के साथ तीसरे स्थान पर खेल रहे है ।
देखे इस शानदार जीत का विश्लेषण चेसबेस इंडिया हिन्दी के सौजन्य से
Standings after round 4
# | Name | Country | Rating | Points |
1 | Magnus Carlsen | Norway | 2875 | 6.5 |
2 | Wesley So | USA | 2754 | 5.5 |
3 | Yu Yangyi | China | 2738 | 5 |
4 | Ding Liren | China | 2805 | 4.5 |
5 | Levon Aronian | Armenia | 2752 | 4.5 |
6 | Shakhriyar Mamedyarov | Azerbaijan | 2774 | 4 |
7 | Viswanathan Anand | India | 2767 | 3.5 |
8 | Fabiano Caruana | USA | 2819 | 3 |
9 | Maxime Vachier-Lagrave | France | 2779 | 2.5 |
10 | Alexander Grischuk | Russia | 2775 | 1 |