नॉर्वे शतरंज : प्रज्ञानंदा नें कार्लसन को फिर दी मात , 19 साल बाद एक खिलाड़ी से दो बाजियाँ हारे कार्लसन

punjabkesari.in Wednesday, Jun 03, 2026 - 10:48 PM (IST)

ओस्लो , नॉर्वे ( निकलेश जैन ) नॉर्वे शतरंज 2026 में आठवे राउंड में एक बार फिर भारत के प्रज्ञानन्दा नें शानदार खेल दिखाया उन्होंने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन को पराजित कर दिया करीब दो दशक में यह पहला मौका है जब कार्लसन किसी एक खिलाड़ी से एक ही प्रतियोगिता में दो बाजियाँ हारे है इससे पहले लीनारेस 2005 में वह भारत के उस समय के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद से दो बाजियाँ हारे थे , इस जीत से प्रज्ञानन्दा 12 अंकों के साथ सीधे तीसरे स्थान पर पहुँच गए है और आने वाले दो राउंड उन्हें विजेता भी बना सकते है , वहीं वर्तमान विश्व चैंपियनशिप डी गुकेश को एक बार फिर ड्रा चल रहे मुक़ाबले में फ्रांस के अलीरेजा फ़िरोज़ा से हार का सामना करना पड़ा है अलीरेजा अब 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि टाईब्रेक में जर्मनी के विंसेंट केमर को मात देकर यूएसए के वेस्ली सो 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर चल रहे है । वहीं महिला वर्ग में भारत की दिव्या देशमुख को हराकर उज़्बेकिस्तान की बिबीसारा असुबयेवा पहले स्थान पर चल रही है । 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Related News