मुंबई इंडियंस ही नहीं ये टीमें भी हार चुकी हैं अपने पहले 6 मैच, देखें आंकड़े

punjabkesari.in Saturday, Apr 16, 2022 - 08:34 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस आईपीएल के इस सीजन को भुला देना ही पसंद करेगी। क्योंकि टीम को शुरूआती 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ सुपरजायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया है। ऐसा मुंबई के साथ पहली बार हुआ कि जब टीम को लगातार 6 हार का सामना करना पड़ा है। पर मुंबई आईपीएल की इकलौती टीम नहीं है जिस लगातार ही 6 मैच में हार का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले भी दो टीमें यह कारनाम दोहरा चुकी है।

आईपीएल में सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार 6 मैच हारने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। दिल्ली की टीम को 2013 में पहले 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम आता है। बेंगलुरु की टीम 2019 में लगातार 6 मैच हार चुकी है और अब इसमें मुंबई इंडियंस का नाम जुड़ गया है।

आईपीएल में लगातार 6 मैच हारने वाली टीमें

दिल्ली कैपिटल्स (2013)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (2019)
मुंबई इंडियंस (2022)*

आईपीएल में मुंबई इंडियंस से लगातार सबसे ज्यादा मैच हार

2022 में 6*
2015 में 5
2014 में 5

Content Writer

Raj chaurasiya