राहुल नहीं, विराट है चिन्नास्वामी के King, बनाए 2 बड़े रिकॉर्ड, विरोधी तो पास भी नहीं
punjabkesari.in Saturday, May 03, 2025 - 08:32 PM (IST)

खेल डैस्क : एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में विराट कोहली एक बार फिर से चमके हैं और दो बड़े रिकॉर्ड के साथ उन्होंने दर्शकों को खुश कर दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शनिवार को खेले गए मुकाबले में विराट ने तीन छक्के मारते ही तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। वह चिन्नास्वामी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर तो बने ही है। साथ ही साथ आरसीबी के लिए उन्होंने 300 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना दिया है। बीते दिनों केएल राहुल ने इस मैदान पर मैच विजेता पारी खेलकर ऐसा सेलिब्रेशन मनाया था मानो वो कह रहे हैं कि इस मैदान पर उनका दबदबा रहता है। लेकिन विराट ने अपने मजबूत आंकड़ों के साथ फिर से बता दिया कि चिन्नास्वामी का असली किंग कौन है ?
टी20 में किसी टीम के लिए सबसे ज्यादा छक्के
301 - विराट कोहली (आरसीबी)*
263 - क्रिस गेल (आरसीबी)
262 - रोहित शर्मा (मुंबई)
258 - कीरोन पोलार्ड (मुंबई)
257 - एमएस धोनी (चेन्नई)
Power. Timing. Intent 🤌
— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2025
2️⃣ massive hits, 1️⃣ fired-up crowd, and a reminder of Virat Kohli's class 👊
Updates ▶ https://t.co/I4Eij3Zfwf#TATAIPL | #RCBvCSK | @RCBTweets | @imVkohli pic.twitter.com/Sl9FHtPDpc
टी20 में एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के
152* - विराट कोहली, बेंगलुरु
151 - क्रिस गेल, बेंगलुरु
138 - क्रिस गेल, मीरपुर
135 - एलेक्स हेल्स, नॉटिंघम
122 - रोहित शर्मा, वानखेड़े
एक स्टेडियम में सबसे ज्यादा रन
विराट कोहली - एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में 3,556 रन
मुशफिकुर रहीम - शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम, मीरपुर, ढाका में 3,373 रन
जेम्स विंस - द रोज बाउल, साउथेम्प्टन में 3,253 रन
एलेक्स हेल्स - ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में 3,241 रन
रोहित शर्मा - वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में 2,205 रन
(आंकड़े चेन्नई के खिलाफ मैच से पहले के)
आईपीएल में किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे ज़्यादा रन
1146 - विराट कोहली बनाम चेन्नई
1134 - डेविड वॉर्नर बनाम पंजाब
1130 - विराट कोहली बनाम दिल्ली
1104 - विराट कोहली बनाम पंजाब
1093 - डेविड वॉर्नर बनाम कोलकाता
1083 - रोहित शर्मा बनाम कोलकाता
बहरहाल, चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली ने 62 रन बनाने के साथ ही ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमा लिया। उन्होंने जैकब बैथल के साथ मिलकर आरसीबी को अच्छी शुरूआती दी। दोनों ने अर्धशतक बनाए। आरसीबी ने 13 ओवर में ही दो विकेट खोकर 128 रन बना लिए थे।