''दो डक के बाद बोले कोहली खत्म! अब रन मशीन ने बल्ले से दिया जवाब'' : कैफ

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 04:13 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : Mohammad Kaif का एक सोशल मीडिया पोस्ट IPL 2026 के पहले मैच के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। कैफ ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में दो बार शून्य पर आउट होने के बाद लोगों ने कहना शुरू कर दिया था कि Virat Kohli का करियर खत्म हो गया है। लेकिन कोहली ने शानदार वापसी कर सभी को जवाब दे दिया।

कैफ ने कोहली के पिछले 10 व्हाइट बॉल स्कोर भी शेयर किए, जो यह साबित करते हैं कि वह लगातार शानदार फॉर्म में हैं। इन पारियों में कई शतक और अर्धशतक शामिल हैं, जिससे साफ है कि कोहली अभी भी दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ों में से एक हैं।

IPL 2026 में कोहली का दमदार आगाज़

IPL 2026 के पहले मैच में कोहली ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 38 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए। उन्होंने पूरे मैच में शांत और नियंत्रित बल्लेबाज़ी की और अंत तक नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई। यह पारी दिखाती है कि बड़े मैचों में कोहली आज भी मैच विनर हैं।

बड़ा रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

इस मैच के दौरान कोहली ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। वह IPL इतिहास में रन चेज करते हुए 4000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा वह ओवरऑल T20 रन के मामले में Shoaib Malik से भी आगे निकल गए, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

RCB vs SRH मैच का पूरा हाल

Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच खेले गए इस मैच में SRH ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 201/9 का बड़ा स्कोर बनाया। टीम की तरफ से Ishan Kishan ने 38 गेंदों में 80 रन की शानदार पारी खेली, जबकि अनिकेत वर्मा ने 18 गेंदों में 43 रन बनाए।

RCB ने 200+ रन का लक्ष्य आसानी से किया चेज

201 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB ने मैच को बेहद आसान बना दिया। Devdutt Padikkal ने 61 रन की तेज पारी खेलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। अंत में कोहली ने 69* रन बनाकर मैच खत्म किया, जबकि Rajat Patidar ने 12 गेंद में 31 रन बनाकर जीत पक्की कर दी। RCB ने यह मैच सिर्फ 15.4 ओवर में जीत लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News