NZ v ENG : नेपियर में आया मलान-मोर्गन का तूफान, 250 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

punjabkesari.in Friday, Nov 08, 2019 - 02:58 PM (IST)

नई दिल्ली : नेपियर के मैदान पर एक बार फिर से इंगलैंड के बल्लेबाज डेविड मलान और इयोन मोर्गन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर कहर बनकर बरपे। इंगलैंड का स्कोर जब आठवें ओवर में 58 रन पर था तब इन दोनों ने मिलकर अगली 74 गेंदों पर 182 रन बना दिए। मलान तो इस दौरान अलग ही रंग में नजर आए। उन्होंने 51 गेंदों में 103 रन बनाए जिसमें नौ चौके और छह छक्के शामिल थे। वहीं, इयोन मोर्गन ने 41 गेंदों में 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 91 रन बनाए। 

कमाल की बात यह रही कि डेविड मलान जहां 48 गेंदों में शतक लगाकर इंगलैंड की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने तो वहीं, मोर्गन के नाम पर इंगलैंड की ओर से सबसे तेज फिफ्टी (21) लगाने का रिकॉर्ड जुड़ा। मलान तो इस दौरान अलग ही लय में नजर आए। उन्होंने न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी के एक ओवर में दो चौके, तीन छक्के और एक डबल की मदद से 28 रन कूट लिए।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का प्रदर्शन


बोल्ट : 4 ओवर 35 रन
साऊदी : 4 ओवर 47 रन, 1 विकेट
सेंटनर : 4 ओवर 32 रन, 2 विकेट
टिकनर : 4 ओवर 50 रन
ईश सोढ़ी : 3 ओवर 49 रन
मिशेल : 1 ओवर 25 रन

इंगलैंड ने पहली पारी में तीन विकेट खोकर 241 रन बना थे। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत भी धमाकेदार रही। मार्टिन गुप्टिल ने महज 14 गेंदों में तीन छक्के उड़ाकर न्यूजीलैंड को पांचवें ओवर में ही 50 पार करा दिया। लेकिन जैसे ही गुप्टिल का विकेट गिरा। पीछे-पीछे सेफर्ट, ग्रैंडहोम और कोलिन मुनरो भी चलते बने। इसके बाद साऊदी को छोड़कर कोई भी न्यूजीलैंड का बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। लिहायजा न्यूजीलैंड की टीम 165 रन पर आऊट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला 76 रन से जीता।

Jasmeet