NZ vs AUS : टिम डेविड ने 10 गेंदों पर 31 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को पहला टी20 जितवाया

punjabkesari.in Wednesday, Feb 21, 2024 - 03:24 PM (IST)

खेल डैस्क : वेलिंगटन के मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कप्तान मिशेल मार्श और टिम डेविड (Tim David) की आतिशी पारियों की बदौलत पहले टी20 में 6 विकेट से जीत हासिल कर ली। न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए डेवन कॉन्वे के 63 तो रचिन रविंद्र क 68 रनों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को कप्तान मार्श (Mitchell Marsh) का सहारा मिला। ऑस्ट्रेलिया को जब आखिरी 18 गेंदों पर 43 रन बनाने की जरूरत थी तभी टिम डेविड ने 10 गेंदों पर 31 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। 

 


न्यूजीलैंड : 215-3 (20 ओवर)
न्यूजीलैंड की एलन और डेवन कॉन्वे की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। छठें ओवर में स्टार्क ने फिन एलन को 32 रन पर वॉर्नर के हाथों कैच आउट कराया। फिर रचिन रविंद्र ने डेवन कॉन्वे के साथ दूसरे विकेट लिए 113 रन जोड़े। रचिन रविंद्र ने 35 गेंदों में दो चौके और छह छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। जबकि कॉन्वे ने 46 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। उन्हें कमिंस ने स्टार्क के हाथों कैच आउट कराया। ग्लेन फिलिप्स 19 रन और मार्क चैपमैन 18 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट पर 215 रन का स्कोर खड़ा किया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मिचेल मार्श ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 


ऑस्ट्रेलिया : 216-4 (20 ओवर)
जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया को भी तेजतर्रार शुरूआत मिली। ओपनर ट्रेविस हेड ने 15 गेंदों पर 24 तो डेविड वार्नर ने 20 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 32 रन बनाए। कप्तान मिशेल मार्श ने 44 गेंदों पर 2 चौके और 8 छक्कों की मदद से 72 रन की उपयोगी पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल ने 11 गेंदों पर 24 तो जोश इंगलिस ने 20 रन बनाए।अंत में टिम डेविड ने 10 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 31 रन बनाकर अपनी टीम को 6 विकेट से मैच जितवा दिया।
न्यूजीलैंडकी ओर से कप्तान मिशेल सेंटनर 42 रन देकर 2 विकेट निकालने में सफल रहे। लॉकी फाग्र्यूसन ने भी 23 रन पर 1 विकेट लिया। टिम साऊदी और एडम मिल्ने ने अपने 4-4 ओवरों में 50 से ज्यादा रन दिए लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिली।

 


दोनों टीमों की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया :
ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेजलवुड।
न्यूजीलैंड : फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन।


 

Content Writer

Jasmeet