अर्धशतक से चूके लेकिन धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ गए कप्तान विराट कोहली, जानें

punjabkesari.in Friday, Jan 24, 2020 - 05:33 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) भले ही अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने इस दौरान एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। कप्तान कोहली भारत को विदेशी दौरों पर सबसे तेजी से 50 मैच जिताने वाले कप्तान बन गए हैं। कोहली ने भारत को विदेशी दौरों पर 77 मैचों में से 50 मैच जितवाए हैं।

विराट कोहली कप्तानी का रिकॉर्ड विदेशी जमीन पर 

कोहली से पहले यह रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के नाम था। धोनी ने विदेशी दौरों पर भारत के लिए 130 मैचों में कप्तानी कर 50 मैच जीतने का कारनामा कर के दिखाया था। लेकिन कोहली ने इस रिकॉर्ड को सिर्फ 77 मैचों में ही हासिल कर लिया है। विराट से तेज सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग हैं। पोंटिंग ने 74 मैचों में विदेशी दौरे पर 50 जीत दर्ज कर ली थी। 

विदेशी दौरों पर सबसे तेज 50 जीत दर्ज करने वाले कप्तान

कप्तान  टीम मैच
रिकी पोंटिग ऑस्ट्रेलिया 74
विराट कोहली भारत   77
क्लॉइव लाइड  वेस्टइंडीज 87
ग्रीम स्मिथ   द.अफ्रीका 99
एम एस धोनी   भारत   130
     

इसी के साथ कोहली विदेशी जमीन पर टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली के नाम पहले मैच के बाद 27 पारियों में 961 रन हो गए हैं। विराट ने इस मामले में पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज और अहमद शहजाद को पीछे छोड़ा। 

टी-20 में विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा रन (बतौर कप्तान)

खिलाड़ी   पारियां रन
विराट कोहली   27    961
मोहम्मद हफीज   35 955
अहमद शहजाद   34 904

ओवरसीज में लगातार 5 टी-20 जीते

डब्ल्यू
डब्ल्यू
डब्ल्यू
डब्ल्यू
डब्ल्यू *
विराट कोहली - 5 *
महेंद्र सिंह धोनी - 4
सुरेश रैना - 3

2019 के बाद से टी 20 में सबसे ज्यादा छक्के

1. विराट कोहली - 26
2. हजरतुल्लाह जजई - 24
3. केरोन पोलार्ड - 24

बता दें कि ऑकलैंड में खेले गए पहले टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 204 रन का लक्ष्य दिया था जिसे भारतीय टीम ने 19वें ओवर में ही हासिल कर छह विकेट से मैच जीत लिया।
 

Jasmeet