रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर ठोके सबसे तेज 10 हजार इंटरनेशनल रन, ये 5 रिकॉर्ड भी बनाए

punjabkesari.in Wednesday, Jan 29, 2020 - 02:01 PM (IST)

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरकार भरतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला चला। ऑकलैंड में खेले गए पहले दो मैचों में रोहित कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे लेकिन हैमिल्टन की पिच पर आते ही रोहित ने एक बार फिर से कीवी गेंदबाजों की खबर ली। रोहित ने इस दौरान 20वां अर्धशतक तो लगाया ही साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे तेज 10 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए। रोहित ने यह उपलब्धि 219 पारियों में हासिल की है जबकि सचिन तेंदुलकर (214 पारियां) अभी भी पहले नंबर पर बने हुए हैं। देखें रोहित द्वारा बनाए गए अन्य रिकॉर्ड-

ओपनर के तौर पर 10000 इंटरनेशनल रन (सबसे तेज)


214 सचिन तेंदुलकर, भारत
219 रोहित शर्मा, भारत
233 सुनील गावस्कर, भारत
235 गॉर्डन ग्रीनिज, वेस्टइंडीज
236 मैथ्यू हेडन, ऑस्ट्रेलिया

रोहित के 23 से कम गेंदों में अर्धशतक

22 बनाम वेस्टइंडीज, लॉडरहिल 2016
23 बनाम बांगलादेश, राजकोट 2019
23 बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई 2019
23 बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन 2020 

भारतीय द्वारा न्यूजीलैंड में उच्चतम टी-20 स्कोर

रोहित शर्मा - 65 (2020)
सुरेश रैना - 61* (2009)
श्रेयस अय्यर - 58* (2020)
केएल राहुल - 57* (2020)

विदेशी जमीन पर सबसे ज्यादा 50+ स्कोर


18 रोहित शर्मा, भारत
16 पॉल स्टर्लिंग, जिम्बाब्वे
15 विराट कोहली, भारत
14 क्रिस गेल, वेस्टइंडीज
13 मोहम्मद शहजाद, अफगानिस्तान

भारत बनाम न्यूजीलैंड : टी-20 में सर्वाधिक 50+ स्कोर

3 - रोहित शर्मा
2 - विराट कोहली, लोकेश राहुल

टी-20 में भारत द्वारा सर्वाधिक 50+ स्कोर

2 - रोहित शर्मा
2 - केएल राहुल

23 या उससे कम गेंदों में अद्र्धशतक


4 - रोहित शर्मा
3 - पॉल स्टर्लिंग, कोलिन मुनरो, मार्टिन गुप्टिल, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल

Jasmeet