ओडिशा एफसी ने बेंगलुरू एफसी पर 3-1 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की

punjabkesari.in Wednesday, Nov 24, 2021 - 11:11 PM (IST)

वास्को : ओडिशा एफसी ने प्रत्येक हाफ के शुरूआत में किए गए एक-एक गोल और अंतिम क्षणों में हुए गोल की बदौलत इंडियन सुपर लीग मैच में बेंगलुरू एफसी पर 3-1 की आसान जीत दर्ज की। यह ओडिशा एफसी की इंडियन सुपर लीग में बेंगलुरू एफसी पर पहली जीत है। जावी हर्नांडिज ने तीसरे और 51वें मिनट में दो गोल दागे। बेंगुलरू एफसी के लिए एलन कोस्टा ने 21वें मिनट में एक गोल किया जबकि सुनील छेत्री पेनल्टी किक को गोल में तब्दील नहीं कर सके। ओडिशा के लिये अंतिम गोल अरीदाई सुआरेज (90+4) ने किया।

Content Writer

Jasmeet