जापान में टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए तैयार लगाई गई ओलंपिक रिंग्स

punjabkesari.in Friday, Jan 17, 2020 - 04:19 PM (IST)

टोक्यो: जापान में इस वर्ष होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए मेजबान शहर में तैयारियां ज़ोरों पर है और शुक्रवार सुबह टोक्यो के मशहूर रेनबो पुल के नजदीक ओलंपिक के चिन्ह पांच छल्लों की बड़ी प्रतिमा लगाई गई, जिसे खेलों की शुरूआत से ठीक छह महीने पहले रौशन किया जाएगा। ओलंपिक चिन्ह 32.6 मीटर चौड़ा, 15.3 मीटर ऊंचा और 69 टन वजनी है।

इस भारी ढांचे को बड़ी नाव के ज़रिये टोक्यो बे तक लाया गया और ओडाइबा मरीन पार्क के बीच पानी में लगाया गया है जिसके पीछे कुछ मीटर की दूरी पर मशहूर रेनबो पुल है। ओलंपिक के पांच छल्लों के ढांचे को स्टील से बनाया गया है और यहां 9 अगस्त तक स्थापित रहेगा जब ओलंपिक खेलों का समापन होगा। बाद में इसकी जगह अगस्त के मध्य में पैरालंपिक चिन्ह लगाया जाएगा। आयोजकों ने इसे लेकर कहा, ‘शहर को सजाने के लिये टोक्यो मेट्रोपॉलिटन सरकार का यह मुख्य अभियान था जिससे शहर के निवासियों के लिये यहां जश्न जैसा माहौल होगा और दुनिया भर से आये सैंकड़ों दर्शकों को यहां आने का मौका मिलेगा।' 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News