ओलम्पिक स्वर्ण दिलाने वाले हॉकी खिलाड़ी हरदयाल का निधन

punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 06:36 PM (IST)

नई दिल्ली : वर्ष 1956 के मेलबोर्न ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे सूबेदार हरदयाल सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 90 वर्ष के थे। सूबेदार हरदयाल वर्ष 1956 में ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न शहर में आयोजित ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।

हरदयाल 1949 में सेना की सिख रेजीमेंट में शामिल हुए थे और उन्हें पहली बटालियन में तैनात किया गया था। खिलाड़ी के तौर पर संन्यास लेने के बाद हरदयाल भारतीय हॉकी टीम के कोच भी रहे। हॉकी के क्षेत्र में योगदान के लिए वर्ष 2004 में उन्हें प्रतिष्ठित ध्यानचंद पुरस्कार से भी नवाजा गया था। वह उत्तराखंड से एकमात्र ओलम्पिक पदक विजेता थे।

अखिल भारतीय खेल परिषद के अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा ने हरदयाल के निधन पर शोक जताया है। मल्होत्रा ने अपने शोक संदेश में कहा,Þईश्वर उनकी आत्मा को शांति तथा उनके शोकाकुल परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को शक्ति प्रदान करे। हरदयाल के योगदान को हॉकी जगत कभी नहीं भूल पायेगा।

Jasmeet