एथलीटों का शरीर तोड़ रहा ओलिम्पिक, चोटों के साथ खेल रहे प्लेयर्स
punjabkesari.in Monday, Aug 05, 2024 - 11:38 PM (IST)

खेल डैस्क : मारियाना पाजोन दुनिया के सबसे कुशल बी.एम.एक्स. राइडर्स में से एक है जोकि 18 विश्व चैम्पियनशिप, 2 ओलिम्पिक स्वर्ण पदक (2012 और 2016 में) और 2021 में टोक्यो में एक रजत जीत चुकी है। कोलम्बियाई मूल की पाजोन ने इसे पाने के लिए बहुत शरीरिक दर्द सहा है। उनके शरीर में 25 फ्रैक्चर हो चुके हैं। 12 जगह स्क्रू डाले गए हैं जबकि 8 की सर्जरी हो चुकी है। उनके बाएं हाथ और घुटने में कई धातु की रॉड डली हुई है जिसके चलते उन्हें अपना एक्सरे हमेशा साथ रखना पड़ता है ताकि यात्रा के दौरान दिक्कत न हो। पाजोन कहते हैं- मेरे जोड़ 80 से अधिक साल के व्यक्ति के हैं। जबकि मेरी उम्र 32 साल ही है।
4 साल की उम्र से सक्रिय पाजोन भले ही अब प्रभावशाली प्लेयरों में से एक है लेकिन इतने सालों में चोटों के कारण उन्होंने अपने शरीर को खराब कर लिया है। यही नहीं, कुश्ती, रग्बी या जिमनास्टिक में ऐसे अनेकों उदाहरण सामने आती हैं जहां प्लेयर के कंधे टूट जाते हैं। उनके शरीर में धातु के स्क्रू और टाइटेनियम प्लेट्स डली हुई होती है। पाजोन बोली- एक सपने को हासिल करने के लिए आप अपने शरीर से क्या देते हैं, इसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता।
टोक्यो में फ्रीस्टाइल कुश्ती (74 किलोग्राम) में कांस्य पदक जीतने वाले अमरीकी काइल डेक ने कहा कि बहुत से एथलीट्स अपने शरीर को उस ब्रेकिंग प्वाइंट पर ले जाते हैं जहां वह देखना चाहते हैं कि इससे आगे क्या होगा। मुझे मेरी सीमाएं मिल गई हैं। अब मुझे पता है कि कहां जाना है और कहां नहीं। अपने खेल की प्रकृति के कारण पाजोन और डेक जैसे ओलिम्पियनों ने बहुत कुछ सहा है। पाजोन कहती हैं कि बी.एम.एक्स. रेसिंग में स्पीड कई बार 35 मील प्रति घंटे से अधिक हो जाती है। इसपर कोई अंकुश नहीं होता। आपकी कलाई, कोहनी, कंधे, पीठ, घुटने, टखने हमेशा निशाने पर होते हैं लेकिन एक तकनीक होती है जो आपकी बचाकर रखती है लेकिन इसके आपको खूब मेहनत करनी पड़ती है।
इसी तरह जिम्नास्टिक में जोड़ों पर लगातार भारी दबाव पड़ता है। मुक्केबाजी में शरीर पर घूंसे मारे जाते हैं। कुश्ती में शरीर को मोड़कर चटाई पर पटक दिया जाता है। रग्बी सेवन्स में खिलाड़ी अक्सर पूरी गति से दौड़ते हुए एक-दूसरे से निपटते हैं। फील्ड हॉकी में स्टिक ऊंगलियों को इतनी जोर से कुचल सकती है कि इसे काटना तक पड़ सकता है। घुड़सवारी के खेल में घोड़ों से गिरने से सवारों के शरीर पर चोट लगती है। अमरीका के 44 वर्षीय बॉयड मार्टिन की 22 सर्जरी हुई हैं और 19 हड्डियां टूटी हैं।
टोक्यो खेलों में रजत पदक जीतने वाले न्यूजीलैंड के 28 वर्षीय रग्बी सेवन्स खिलाड़ी एंड्रयू न्यूस्टब बताते हैं कि जब मैं सुबह उठता हूं तो मेरा शरीर वास्तव में दर्द करता है। मैं 2 ए.सी.एल. टूटने और अपने बाएं घुटने में संक्रमण पर काबू पाकर यहां पहुंचा हूं।
बहरहाल, पाजोन बताती हैं कि 2012 में एक दुर्घटना में पसलियां टूट गई थीं और किडनी क्षतिग्रस्त हो गई। 2018 में बाएं घुटने पर चोट लग गई इससे ए.सी.एल. फट गया। उसकी रिकवरी में इतनी जटिलताएं हुईं कि एक समय रिटायरमैंट का भी सोच लिया था। पाजोन कहती हैं- ऐसी चीजें हैं जो मैं और अधिक जिम्मेदारी से कर सकती थी। लेकिन सर्वश्रेष्ठ बनने की जिद्द में मैं प्रशिक्षण की सीमा से आगे निकल गई। हम सभी को ऐसे समय में भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। लेकिन जब आप छोटे होते हैं तो आप उसके बारे में नहीं सोचते। मैंने अपना सब कुछ दे चुकी हूं।