ओलंपिक स्थगित होने से 2.8 अरब डॉलर का नुकसान : आयोजक

punjabkesari.in Friday, Dec 04, 2020 - 06:50 PM (IST)

टोक्यो : टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस के कारण ओलंपिक स्थगित होने से उन्हें 2 अरब 80 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। कोरोना वायरस के कारण ओलंपिक को अगले साल तक के लिए स्थगित किया गया था। आयोजकों ने कहा कि टोक्यो मेट्रोपोलिटन सरकार 120 अरब येन, आयोजन समिति 103 अरब येन और जापान सरकार 71 अरब येन का भुगतान कर सकती है।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने पहले कहा था कि वह ओलंपिक स्थगित होने से हुए नुकसान के तौर पर 65 करोड़ डॉलर की मदद देगा जो जापान के आयोजकों की घोषणा से अलग होगा। टोक्यो 2020 के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तोशिरो मुतो ने कहा, ‘‘टोक्यो की लागत टोक्यो की है। टोक्यो 2020 का आवंटन राजस्व है जिसे हम सुरक्षित कर सकते हैं। इस राजस्व में हमारे पास प्रायोजक हैं जिसके लिए हमने साझेदारों से अनुरोध किया था। इसके अलावा हमारे पास बीमा भी है।' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News