महेंद्र सिंह धोनी को देखते ही सुरेश रैना ने गले लगाकर किया Kiss, देखें ये खास Video

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2020 - 01:56 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: बेशुमार दौलत से भरपूर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का आगाज 29 मार्च को मुंबई के आइकोनिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। मौजूदा चैम्पियन मुंबई इडियंस टीम अपने घर में खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स से खिताब बचाने के अपने अभियान का आगाज करेगी। ऐसे में आईपीएल 2020 (IPL 2020) शुरू होने से पहले सीएसके ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और सुरेश रैना (Suresh Raina) का एक वीडियो डाला। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना की वीडियो

Me3t and Gree7 - Everyday is Karthigai in our House, a film by Vikraman Sir. #StartTheWhistles 🦁💛 pic.twitter.com/sJz77Nnakr

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 3, 2020

दरअसल, सीएसके ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें रैना किसी के घर में जा रहे है। धोनी अचानक से रैना के पीछे से आते हैं। धोनी को देखते ही रैना के चहरे पर खुशी छा जाती है और वो माही को गले लगा लेते हैं। धोनी भी रैना की कई बार पीठ थपथपाते हैं। इसी दौरान रैना धोनी के गले लगते हुए उनके गर्दन को चूम लेते हैं।हालांकि यह वीडियो इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है। 

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2020

PunjabKesari, MS Dhoni CSK, MS Dhoni Photos, MS Dhoni Images
आपको बता दें कि लंबे समय से क्रिकेट मैदान से बाहर चल रहे पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल की अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सोमवार से एमए चिदंबरम स्टेडियम में ट्रेनिंग शुरु कर दी और धोनी को देखने के लिए भारी संख्या में प्रशंसक उमड़ पड़े  धोनी के टीम साथियों सुरेश रैना, अंबाटी रायुडू और अन्य के साथ 19 मार्च तक ट्रेनिंग करने की उम्मीद है। इसके बाद वह एक छोटा ब्रेक लेंगे और इस महीने के अंतिम सप्ताह में टीम के साथ जुड़ जाएंगे।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News