टोक्यो ओलंपिक : सुबह 5:30 बजे होगा भारत का पहला मुकाबला, जानें शेड्यूल

punjabkesari.in Thursday, Jul 22, 2021 - 09:31 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : खेलों के महाकुंभ टोक्यो ओलंपिक का आगाज शुक्रवार से हो रहा है। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी पहुंच गए हैं और अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। ओलंपिक में इस बार भारत के 127 खिलाड़ियों ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। इसके साथ ही भारत इस साल ओलंपिक में भागे लेने के 100 साल हो जाएंगे। इसके साथ ही खेलों का शेड्यूल जारी हो चुका है। टोक्यो में ओलंपिक खेलों के पहले दिन (23 जुलाई) शुक्रवार को भारतीय कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा। 

तीरंदाजी सुबह 5:30 बजे - महिला व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड - दीपिका कुमारी।

जानें क्यों दीपिका कुमारी से भारत को हैं  उम्मीदें

उपलब्धियां
वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 2 सिल्वर
कॉमनवैल्थ 2010 में दो गोल्ड
एशियन गेम्स 2010 में ब्रॉन्ज
एशियन आर्चरी चैम्पियनशिप 1 गोल्ड, 2 सिल्वर, 3 ब्रॉन्ज

पिता ऑटोरिक्शा चलाते थे, मां नर्स थी


रांची में जन्मी दीपिका का बचपन गरीबी में बीता। पिता शिवनारायण महातो ऑटो रिक्शा ड्राइवर थे जबकि मां गीता नर्स थीं। 2012 में पहली बार वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 1 होने पर दीपिका चर्चा में आई थी। वह 2 ओलिम्पिक खेल चुकी हैं। दीपिका ने हाल में विश्व कप के तीसरे चरण में व्यक्तिगत रिकर्व, युगल और टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते थे। दीपिका ने बीते साल ही तीरंदाज अतनु दास के साथ शादी की। अतनु भी टोक्यो ओलिम्पिक जा रहे हैं।

सुबह 9:30 बजे - पुरुष व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड – अतनु दास, प्रवीण जाधव और तरुणदीप राय।

दोपहर बाद 4:30 बजे – उद्घाटन समारोह

प्रसारण - डीडी स्पोर्ट्स सुबह 5 से शाम 7 बजे तक ओलंपिक की लाइव कवरेज होगी

 

Content Writer

Raj chaurasiya