आज ही के दिन वर्ल्ड कप 2007 में लगे थे 6 गेंदों पर 6 छक्के, देखें वीडियो
punjabkesari.in Friday, Mar 16, 2018 - 05:25 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क(राहुल): आज ही के दिन यानी 16 मार्च को अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के लगे थे। यह कारनामा साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने 2007 वर्ल्ड कप के दाैरान नीरदरलैंड के खिलाफ किया था। गिब्स के अलावा आजतक कोई भी बल्लेबाज वनडे में लगातार 6 छक्के नहीं लगा पाया है।
गिब्स ने नीदरलैंड के लैग ब्रेक गेंदबाज वान डर बुंगा के ओवर में 36 रन बटोरे थे। गिब्स ने पहली गेंद पर लांग ऑफ के ऊपर से शॉट खेलकर छक्का जमाया। अगली गेंद पर उन्होंने गेंदबाज के सिर के ऊपर से गेंद सीमारेखा के पार भेजी। तीसरी गेंद पर गिब्स ने लांग ऑन के ऊपर से छक्कों की हेट-ट्रिक पूरी की। बुंगा अपनी लाइन लेंथ खो बैठे और चौथी गेंद फुलटॉस डाल दी, गिब्स ने मौके का फायदा उठाते हुए डीप स्वायर लेग के ऊपर से गेंद स्टैंड्स में पहुंचाई। अगली गेंद शॉर्ट पिच गेंद रही जिस पर गिब्स ने लांग ऑन के ऊपर से गेंद पार पहुंचाई। पूरी तरह से निराश बुंगा ने आखिरी गेंद पर भी शॉर्ट पिच लेंथ की डाली और गिब्स ने चीते के जैसे गेंद को डीप-मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़कर अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
छक्कों की मदद से खेली थी 72 रनों की पारी
गिब्स ने 46 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 4 चाैके आैर 7 छक्के शामिल रहे। उन्होंने मैच के 30वें ओवर में 6 छक्के लगाए थे। उनकी इस पारी की बदाैलत साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड के सामने 354 रनों का लक्ष्य रखा था। बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 132 रन ही बना सकी आैर साउथ अफ्रीका ने यह मैच 221 रन से जीत लिया।