आज ही के दिन 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा था भारत, पाकिस्तान को चटाई थी धूल

punjabkesari.in Friday, Mar 30, 2018 - 05:37 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क(राहुल): भारत-पाकिस्तान के बीच जब भी मैच होता है तो फैंस देखने के लिए उतावले हो जाते हैं। बहुत कम माैके मिलते हैं जब दर्शकों को इन दोनों टीमों के बीच मैच देखने को मिलता है, लेकिन जब माैका मिलता तो फिर वह उसका पूरा लुफ्त उठाते हैं। आज ही के दिन यानी 30 मार्च को भारत-पाकिस्तान के बीच 2011 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया था। इसमें पाकिस्तानी खेमा पूरी तरह से पस्त होता दिखा आैर भारत ने यह मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। 

सचिन पड़े थे भारी
'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इस मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों पर भारी पड़े थे। मोहाली में हुए इस महा-मुकाबले में भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनिंग करने आए विरेंद्र सहवाग आैर सचिन तेंदुलकर ने आते ही तेज खेलना शुरू कर दिया। मैच का तीसरा ओवर करने आए तेज गेंदबाज उमर गुल को सहवाग ने 5 चाैके लगाकर पाकिस्तान पर दवाब बना दिया। लेकिन 48 के स्कोर पर सहवाग 35 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद सचिन ने टिककर खेलना शुरू किया, लेकिन दूसरी तरह विकेट भी गिरते रहे। 25.3 ओवर में 141 के स्कोर पर भारत के 4 विकेट गिर गए। इसके बाद रनों की रफ्तार पर अंकुश लग गया। सचिन ने 11 चाैकों की मदद से 115 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली। उन्होंने आउट होने तक भारत का स्कोर 187 तक पहुंचा दिया था। सचिन के आउट होने के बाद सुरेश रैना ने नाबाद 36 रनों की पारी खेली आैर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 24 रनों की पारी खेली, जिसकी बदाैलत भारत ने 9 विकेट खोकर पाकिस्तान के सामने 261 रनों का सम्मानजनक लक्ष्य  रखा।


लक्ष्य का पीछा करने उतरा पाकिस्तान हुआ धाराशाही
भारतीय फैंस निराश थे, क्योंकि ऐसा लगने लगा कि स्कोर कम है आैर भारत हार जाएगा। लेकिन भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदाैलत पाकिस्तान की पूरी टीम ताश के पत्तों की तहर धाराशाही हो गई। भारत से मिले 261 रनों का लक्ष्य हासिल करने उतरी पाकिस्तान की टीम की तरफ से ओपनिंग करने कामरान अकमल आैर मोहम्मद हाफिज आए। दोनों ने अच्छी शुरूआत दी, लेकिन 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर जहीर खान ने अकमल को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। उस समय पाकिस्तान का स्कोर 44 था। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने अपना कहर भरपाया आैर पाकिस्तान को 49.5 ओवर में 231 रनों पर आॅलआउट कर दिया। भारत ने यह मुकाबला 29 रनों से जीता आैर शान से वर्ल्ड कप फाइनल में प्रवेश किया। 


सचिन बने मैच के हीरो
सचिन इस मैच के हीरो साबित हुए थे। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए थे, जिसकी बदाैलत उन्हें मैन आॅफ द मैच के अवाॅर्ड से नवाजा गया।

ऐसा रहा भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन-

गेंदबाज                   ओवर           रन              विकेट
 
जहीर खान                9.5             58                2

आशीष नेहरा             10              33                2

मुनाफ पटेल              10              40                2

हरभजन सिंह            10               43               2

युवराज सिंह              10              57                2

Rahul