आज ही के दिन भारत ने खेला था पहला ODI मैच, जानें क्या रहा मैच का नतीजा

punjabkesari.in Friday, Jul 13, 2018 - 03:56 PM (IST)

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आज का दिन बेहद ही खास है। इसी दिन  यानी 13 जुलाई 1974 को भारत ने अपना पहला वनडे खेला था। टीम इंडिया का यह मैच क्रिकेट का जन्मदाता माने जाने वाले इंग्लैंड के खिलाफ था। आइए, जानते है इस वनडे मैच का कैसा रहा हाल....
PunjabKesari

वाडेकर थे टीम के कप्तान
भारत ने अपना पहला वनडे 13 जुलाई 1974 को इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले, लीड्स में खेला था। दो वनडे मैचों की सीरीज के इस पहले मैच में इंग्लैंड के कप्तान माइक डेनीज ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग के लिए बुलाया। इस मैच में भारत की कप्तानी अजित वाडेकर रहे थे। इस तरह वाडेकर के नाम वनडे में पहला भारतीय कप्तान होने का गौरव दर्ज है। ये मैच 55 ओवर प्रति पारी का हुआ था। 
PunjabKesari
ऐसा रहा मैच का हाल
भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 53.5 ओवरों में 265 रन बनाकर सिमट गई थी। भारत के लिए ब्रिजेश पटेल ने सबसे अधिक 82 और कप्तान वाडेकर ने 67 रन की पारियां खेलीं। इन दोनों के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज फारूख इंजीनियर ने 32 और सुनील गावस्कर ने 28 रन बनाए। दहाई अंक तक पहुंचने वालों में सुधीर नायक (18) और आबिद अली (17) शामिल थे। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस ओल्ड ने सबसे अधिक 43 रन देकर 3 विकेट लिए जबकि ज्यॉफ अर्नाल्ड ने 42 रन देकर 2, रॉबिन जैकमैन ने 44 रन देकर 2 और बॉब वूल्मर ने 62 रन देकर 2 विकेट और टोनी ग्रेग ने 63 रन देकर 1 विकेट लिया और यह मैच इंग्लैंड ने भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे पहले मैच में 4 विकेट से जीत हासिल की थी।
PunjabKesari
ये थी टीमें- 
भारत 

सुनील गावस्कर, सुधीर नाइक, अजित वाडेकर (कप्तान), गुंडप्पा विश्वनाथ, फारूख इंजीनियर (विकेटकीपर), ब्रिजेश पटेल, एकनाथ सोलकर, सैयद आबिद अली, मदन लाल, श्रीनिवास वेंकटराघवन, बिशन सिंह बेदी।

इंग्लैंड 
डेनिस एमिस, डेविड लॉयड, जॉन एडरिच, माइक डेनीज (कप्तान), कीथ फ्लेचर, टोनी ग्रेग, एलन नॉट (विकेटकीपर), क्रिस ओल्ड, बॉब वूल्मर, रॉबिन जैकमैन, ज्यॉफ अर्नाल्ड।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Related News