धोनी की रफ्तार के आगे एक बार फिर बल्लेबाज पस्त, भानुका को किया रनआउट
punjabkesari.in Sunday, Apr 03, 2022 - 09:50 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में धोनी एक बार फिर लोगों को साबित कर दिया आखिर क्यों उन्हें सबसे बढ़िया विकेटकीपर कहा जाता है। पहले बल्लेबाजी के लिए पंजाब किंग्स ने शुरूआत अच्छी नहीं रही और पहले ही दो ओवर्स में दो विकेट गंवा दिए। इनमें एक विकेट भानुका राजपक्षे का था जिसे धोनी ने अपनी तेजी से उन्हें रन आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।
मयंक अग्रवाल के जल्दी आउट हो जाने के बाद भानुका राजपक्षे को दूसरे ओवर में ही बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आना पड़ा। बल्लेबाजी के लिए आए भानुका ने क्रिस जोर्डन की एक गेंद डिफेंसिव शॉट खेला। इस शॉट पर भानुका ने रन चुराने की कोशिश की। पर इस दौरान दूसरे छोर पर खड़े शिखर धवन के साथ ताल-मेल में गड़बड़ी हो गई। जॉर्डन ने तेजी से गेंद को धोनी की तरफ फेंका।
Leaner Meaner and Faster @MSDhoni ⚡🔥 pic.twitter.com/Nhl6MpMbPg
— Dhoni Tharane 5️⃣ 🦁 (@Tharane__Talks) April 3, 2022
विकेट के पीछे मुस्तैदी से खड़े धोनी दौड़ लगाते हुए विकेट की गिल्लियां उड़ा दीं और भानुका रन आउट कर दिया। इस उम्र में भी धोनी की फिटनेस देख कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर और हर्षा भोगले तारीफ करते हुए नहीं थके। दोनों ने ही धोनी को सबसे बढ़िया एथलीट करार दे दिया।
Some things Never Changes 🔥 #MSDhoni pic.twitter.com/0sNW1W6TSX
— Jayprakash MSDian 🥳🦁 (@ms_dhoni_077) April 3, 2022
वहीं सोशल मीडिया पर भी धोनी के इस रन आउट की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। फैंस धोनी के इस रन आउट की तुलना 2016 में बांग्लादेश खिलाफ रनआउट से कर रहें हैं। जहां आखिरी गेंद पर बांग्लादेश को जीत के लिए दो रन बनाने थे। पर धोनी ने अपनी स्पीड दिखाते हुए बांग्लादेशी बल्लेबाज को आउट कर टीम को जीत दिलाई थी।