धोनी ने 16 साल पूर्व लगाया था पहला शतक, पाकिस्तान के खिलाफ बनाए थे 148 रन

punjabkesari.in Monday, Apr 05, 2021 - 01:38 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने 16 साल पहले आज ही के दिन यादगार पारी खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला शतक लगाया था। ये दिन धोनी के लिए इसलिए भी खास बन जाता है क्योंकि उन्होंने ये शतक किसी अन्य टीम नहीं बल्कि अपने प्रमुख प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ लगाया था। 

विशाखापत्तनम के डा. याई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी थी। भारत को चौथी ही ओवर में सचिन तेंदुलकर के रूप में बड़ा झटका लगा था जिसके बाद धोनी मिडिल आर्डर में उतरे और सहवाग के साथ 96 रन की साझेदारी की। इस दौरान सहवाग (74) ने अर्धशथकीय पारी खेली थी। 

सहवाग के 14वें ओवर में आउट होने के बाद धोनी ने राहुल द्रविड़ के साथ मिलकर 149 रन की पार्टनरशिप की। धोनी ने अपनी पारी के दौरान 123 गेंदों का सामना करते हुए कुल 148 रन बनाए जिसमें 15 चौके और 4 छक्के शामिल थे। इसकी बदौलत भारत ने 9 विकेट गंवाकर 356 रन बनाए। इसके बाद गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम ने आशिष नेहरा (4 विकेट) की बदलौत पाकिस्तान को 298 रन ढेर कर दिया। 

धोनी ने अपने करियर के दौरान 350 वनडे मैच खेले और इस दौरान उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 183 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। धोनी एक मात्र ऐसे कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में टीम ने आईसीसी के सभी मुख्य खिताब (50 ओवर वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, चैम्पियंस ट्राॅफी) जीते हैं। धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News