रैना ने द. अफ्रीका के खिलाफ खेली थी तूफानी पारी, ये रिकाॅर्ड बनाने वाले बने थे पहले भारतीय

punjabkesari.in Sunday, May 02, 2021 - 04:00 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने अपने करियर के दौरान बहुत सी यादगार पारियां खेलते हुए रिकाॅर्ड्स अपने नाम किए हैं। ऐसा ही एक यादगार पारी उन्होंने 11 साल पहले आज ही के दिन (2 मई 2010) खेली थी और टी20 क्रिकेट में शतक लगाया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप ये रिकाॅर्ड अपने नाम किया था और ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने थे। 

दक्षिण अफ्रीका ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मुरली विजय का विकेट गिरने के बाद रैना क्रीज पर आए और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बरसने लगे। उन्होंने 60 गेंदों में 101 रन की धमाकेदार पारी खेलते हुए भारत की तरफ से टी20 में पहला शतक लगाया। उन्होंने अपने पारी के दौरान 5 छक्के और 9 चौके लगाए। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संघ ने रैना की इस पारी का एक वीडियो भी शेयर किया है। आईसीसी ने ट्वीट करते हुए दिखा, 2010 में आज ही के दिन सुरेश रैना टी20 क्रिकेट इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्होंने 2010 टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 60 गेंदों में 101 रन बनाए। 

रैना की शानदार शतकीय पारी की बदलौत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट गंवाकर 186 बनाए। इसके बाद भारत ने लक्ष्य का बखूबी बचाव किया और दक्षिण अफ्रीका को 14 रन से हराकर जीत अपने नाम की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News