IPL की मिस्ट्री गर्ल का वीडियो वायरल, धूप में लगा रही है चाैके-छक्के

punjabkesari.in Tuesday, Jun 05, 2018 - 08:58 PM (IST)

नई दिल्लीः आईपीएल सीजन-11 के दाैरान जब-जब चेन्नई सुुपर किंग्स टीम के मैच हुए उस दाैरान स्टेडियम में एक मिस्ट्री गर्ल दिखी। कैमरामैन की नजर भी उनपर पड़ी जिसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि आखिर ये लड़की है काैन। बाद में पता चला कि यह मिस्ट्री गर्ल चेन्नई टीम के खिलाड़ी दिपक चाहर की बहन है जिसका नाम मालती चाहर है। मालती ने मैचों के दाैरान खूब सुर्खियां बटाैरीं। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की जिसमें वह नेट प्रैक्टिस करतीं दिख रही हैं। 

— Malti Chahar (@ChaharMalti) June 3, 2018

मालती तपती धूप में आगरा स्थित चाहर क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट खेलने के गुर सीखने लगीं। वीडियो में वह एक प्रोफेशनल बल्लेबाज की तरह शॉट मारती दिख रही हैं।  वीडियो शेयर करते हुए मालती ने लिखा, 'मैं अभ्यास की वजह से बाहर हूं। ये तेज धूप मार रही है। उन सभी खिलाड़ियों को मैं सलाम करती हूं, जो इतनी तेज धूप और ठंड में खेलते हैं।'
PunjabKesari
तेज गेंदबाज दीपक चाहर की बहन चेन्न  की जर्सी पहनकर उनका हर मैच देखने आती थीं। मालती के दूसरे भाई राहुल चाहर भी आईपीएल में मुंबई इंडियन्स का पार्ट थे, लेकिन उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News